Skip to content
July 12, 2026
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram
NEWS BHARTY

NEWS BHARTY

cropped-Untitled-Design.png
Primary Menu
  • झारखण्ड
    • देवघर
    • रांची
  • देश
  • विदेश
  • रेलवे
  • राजनैय्तिक
  • खेल
  • Viewers Corner
हमसे जुड़ें
  • Home
  • देश
  • अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत झारखंड के शंकरपुर रेलवे स्टेशन का किया गया है कायाकल्प।प्रधानमंत्री कल करेंगे इसका उद्घाटन
  • देश
  • रेलवे

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत झारखंड के शंकरपुर रेलवे स्टेशन का किया गया है कायाकल्प।प्रधानमंत्री कल करेंगे इसका उद्घाटन

Dhananjay Bharty May 21, 2025 1 minute read

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
shankar 1

आसनसोल मंडल में स्थित शंकरपुर रेलवे स्टेशन का अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत कायाकल्प किया गया है। इस परिवर्तित स्टेशन का उद्घाटन 22.05.2025 को प्रधानमंत्री द्वारा किया जाएगा।भारतीय रेलवे के चल रहे आधुनिकीकरण प्रयासों में यह एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा।
अमृत भारत स्टेशन योजना का उद्देश्य देश भर के रेलवे स्टेशनों का नवीनीकरण करना है, ताकि उन्हें आधुनिक यात्री सुविधाओं, बेहतर सौंदर्य और उन्नत बुनियादी ढांचे के साथ भविष्य के लिए तैयार किया जा सके।इस पहल के हिस्से के रूप में, शंकरपुर स्टेशन का यात्री आराम, पहुंच और स्थिरता पर ध्यान केंद्रित करते हुए व्यापक बदलाव किया गया है।
झारखंड में हावड़ा-पटना मेन लाइन पर स्थित पूर्व रेलवे क्षेत्र का शंकरपुर रेलवे स्टेशन, जिसे एनएसजी-6 स्टेशन के रूप में वर्गीकृत किया गया है, अमृत भारत स्टेशन योजना (एबीएसएस) के तहत महत्वपूर्ण परिवर्तन का अनुभव कर रहा है।इस पहल का उद्देश्य बुनियादी ढांचे में व्यापक परिवर्तन के माध्यम से यात्रियों को विश्व स्तरीय यात्रा अनुभव प्रदान करना है।
शंकरपुर स्टेशन पर पुनर्विकास परियोजना में यात्रियों की सुविधा, पहुंच और समग्र स्टेशन सौंदर्य को बढ़ाने के लिए डिज़ाइन किए गए कई प्रमुख उन्नयन शामिल हैं:
दूसरे प्रवेश द्वार के साथ नया स्टेशन भवन को एक ऐसे आधुनिक स्टेशन भवन के रूप में परिवर्तित किया जा रहा है जिसमें दिव्यांगजनों (विकलांग व्यक्तियों) के सुविधाओं सहित टिकट काउंटर, प्रतीक्षा क्षेत्र और शौचालय की सुविधाएँ होगी।
स्टेशन के आस-पास के क्षेत्र में यात्रियों और वाहनों की निर्बाध आवाजाही की सुविधा के लिए स्टेशन के सर्कुलेटिंग क्षेत्र को ऑप्टिमाइज़ किया जा रहा है।
यात्रियों के लिए एक शांत और आकर्षक माहौल बनाने के उद्देश्य से आस-पास के क्षेत्रों को हरा भरा किया जा रहा है तथा भूनिर्माण के लिए सामग्रियां लाई जा रही हैं।
स्टेशन के लिए एक आइकॉनिक और वेलकमिंग प्रवेश द्वार उपलब्ध कराने के लिए समकालीन डिजाइन सामग्रियों के साथ आर्किटेक्चरल रूपांकनों को मिलाकर एक नया प्रवेश द्वारा बनाया जा रहा है।
आधुनिक शौचालय सुविधाओं के कार्यान्वयन के माध्यम से स्वच्छता, शुद्धता और उपयोगकर्ता की सुविधा पर जोर दिया जा रहा है।
बढ़ते यात्री यातायात को समायोजित करने और आश्रय प्रदान करने के लिए दो नए प्लेटफ़ॉर्म शेड के निर्माण सहित प्लेटफ़ॉर्म को 100 मीटर तक और बढ़ाया जा रहा है तथा चौड़ा किया जा रहा है।
शंकरपुर स्टेशन का पुनर्विकास ₹7.77 करोड़ की अनुमानित लागत से किया जा रहा है, जिसमें सिविल, इलेक्ट्रिकल, सिगनलिंग और दूरसंचार कार्य, साइनेज और अन्य आवश्यक अवयव शामिल हैं। यह परियोजना अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत एक बड़ी पहल का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य पूरे भारत में 1,300 से अधिक रेलवे स्टेशनों का पुनर्विकास करना है।
अमृत भारत स्टेशन योजना(एबीएसएस) का लक्ष्य यात्री सुविधाओं को बढ़ाना, स्टेशन तक पहुँच में सुधार करना और स्टेशन के डिज़ाइन में स्थानीय संस्कृति और वास्तुकला को एकीकृत करना है।इस योजना का उदेद्श्य बुनियादी ढाँचे और सुविधाओं को उन्नत करके देश भर के यात्रियों के लिए अधिक आरामदायक और कुशल यात्रा अनुभव प्रदान है।
गौरतलब है कि शंकरपुर स्टेशन बाबा नगरी आने के लिए जसीडीह स्टेशन से कुछ ही दूरी पर है।यहां से देवघर ऐम्स भी काफी करीब है।

About The Author

Dhananjay Bharty

See author's posts

Like this:

Like Loading…

Post navigation

Previous: अशोका यूनिवर्सिटी के अली खान महमूदाबाद को सुप्रीम कोर्ट से मिला अंतरिम बेल।मामले में SIT गठित करने का आदेश।
Next: अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत झारखंड स्थित देवघर के शंकरपुर रेलवे स्टेशन का प्रधानमंत्री ने किया ऑनलाइन उद्घाटन।देवघर ऐम्स को मिलेगा इसका लाभ।

संबंधित कहानियां

file_242
  • झारखण्ड
  • देश
  • रेलवे

आसनसोल मंडल में कुछ रेल सेवाओं का हुआ है विनियमन

Dhananjay Bharty July 11, 2026 0
file_241
  • झारखण्ड
  • देश
  • रेलवे

दक्षिण पूर्व रेलवे के राँची मंडल में ट्रेनों का विनियमन-

Dhananjay Bharty July 11, 2026 0
file_240
  • झारखण्ड
  • देश
  • रेलवे

कोलकाता एवं मऊ के बीच विशेष रेलगाड़ी का परिचालन जारी रहेगा-

Dhananjay Bharty July 10, 2026 0

ट्रेंडिंग समाचार

आसनसोल मंडल में कुछ रेल सेवाओं का हुआ है विनियमन file_242 1
  • झारखण्ड
  • देश
  • रेलवे

आसनसोल मंडल में कुछ रेल सेवाओं का हुआ है विनियमन

July 11, 2026 0
दक्षिण पूर्व रेलवे के राँची मंडल में ट्रेनों का विनियमन- file_241 2
  • झारखण्ड
  • देश
  • रेलवे

दक्षिण पूर्व रेलवे के राँची मंडल में ट्रेनों का विनियमन-

July 11, 2026 0
कोलकाता एवं मऊ के बीच विशेष रेलगाड़ी का परिचालन जारी रहेगा- file_240 3
  • झारखण्ड
  • देश
  • रेलवे

कोलकाता एवं मऊ के बीच विशेष रेलगाड़ी का परिचालन जारी रहेगा-

July 10, 2026 0
आसनसोल मंडल में पीक्यूआरएस कार्य हेतु ट्रैफिक ब्लॉक का निर्णय- file_238 4
  • झारखण्ड
  • देश
  • रेलवे

आसनसोल मंडल में पीक्यूआरएस कार्य हेतु ट्रैफिक ब्लॉक का निर्णय-

July 7, 2026 0
आद्रा मंडल में रोलिंग ब्लॉक कार्यक्रम के कारण ट्रेनों का किया गया है विनियमन file_237 5
  • झारखण्ड
  • देश
  • रेलवे

आद्रा मंडल में रोलिंग ब्लॉक कार्यक्रम के कारण ट्रेनों का किया गया है विनियमन

July 7, 2026 0

हमारे साथ जुड़ें

  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram

हो सकता है आप चूक गए हों

file_242
  • झारखण्ड
  • देश
  • रेलवे

आसनसोल मंडल में कुछ रेल सेवाओं का हुआ है विनियमन

Dhananjay Bharty July 11, 2026 0
file_241
  • झारखण्ड
  • देश
  • रेलवे

दक्षिण पूर्व रेलवे के राँची मंडल में ट्रेनों का विनियमन-

Dhananjay Bharty July 11, 2026 0
file_240
  • झारखण्ड
  • देश
  • रेलवे

कोलकाता एवं मऊ के बीच विशेष रेलगाड़ी का परिचालन जारी रहेगा-

Dhananjay Bharty July 10, 2026 0
file_238
  • झारखण्ड
  • देश
  • रेलवे

आसनसोल मंडल में पीक्यूआरएस कार्य हेतु ट्रैफिक ब्लॉक का निर्णय-

Dhananjay Bharty July 7, 2026 0
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram
कॉपीराइट © सर्वाधिकार सुरक्षित | MoreNews by AF themes.
%d