अपने बेबाक अंदाज में बयान देने के लिए दुनिया में अपनी अलग पहचान बना चुके अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही ईरान पर अमेरिकी हमले की तुलना हिरोशिमा नागासाकी पर परमाणु बम हमले से कर फिर से एक नया विवाद खड़ा कर दिया है।ट्रंप ने बुधवार को नीदरलैंड के हेग में आयोजित नाटो देशों के सम्मेलन में ये बाते कही।शनिवार को ईरान के परमाणु साइट्स पर अमेरिकी हमले का जिक्र करते हुए ट्रंप ने कहा कि वो हिरोशिमा का उदाहरण नहीं देना चाहते हैं और न ही नागासाकी का, लेकिन इतना जरूर है कि उस युद्ध की समाप्ति उसी से हुई और यह युद्ध भी अमेरिकी हमले के बाद समाप्त हुआ।अगर हम यह कदम नहीं उठाते तो आज भी दोनों देश आपस में लड़ रहे होते।
इजरायल और ईरान के बीच कथित युद्ध विराम का क्रेडिट लेने संबंधी राष्ट्रपति ट्रंप के इस बयान को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गंभीरता से लिया जा रहा है।खास कर राष्ट्रपति ट्रंप का ईरान के परमाणु साइट्स पर हाल के हमले की तुलना हिरोशिमा और नागासाकी पर परमाणु बम हमले से किए जाने संबंधी बयान पर अंतरराष्ट्रीय प्रतिक्रिया व्यक्त की जा रही है।
