दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में 08.12.2025 (सोमवार) से 14.12.2025 (रविवार) तक एक सप्ताह के संयुक्त रोलिंग ब्लॉक के कारण निम्नलिखित ट्रेनों को इस प्रकार नियमन किया जाएगा:
रद्दकरण:
68046/68045 आसनसोल-आद्रा-आसनसोल मेमू की यात्रा दिनांक 09.12.2025 को रद्द रहेगी।
संक्षिप्त समापन/संक्षिप्त प्रारंभ:
13503/13504 बर्द्धमान–हटिया–बर्द्धमान मेमू एक्सप्रेस दिनांक 09.12.2025 से 14.12.2025 तक होने वाली यात्रा गोमोह स्टेशन पर ही संक्षिप्त रूप से समाप्त कर दी जायेगी और वापसी में गोमोह स्टेशन से ही संक्षिप्त रूप से प्रारंभ होगी। गोमोह-हटिया-गोमोह के बीच ट्रेन परिचालन सेवा रद्द रहेगी।
68056/68060 टाटा-आसनसोल-बाराभूम मेमू पैसेंजर दिनांक 09.12.2025 को होने वाली यात्रा आद्रा में ही संक्षिप्त रूप से समाप्त कर दी जायेगी और वापसी में आद्रा से ही संक्षिप्त रूप से प्रारंभ होगी।आद्रा-आसनसोल-आद्रा के बीच ट्रेन परिचालन सेवा रद्द रहेगी।
63594/63593 आसनसोल–पुरुलिया–आसनसोल मेमू दिनांक 14.12.2025 को होने वाली यात्रा आद्रा स्टेशन पर संक्षिप्त रूप से समाप्त कर दी जायेगी और वापसी में आद्रा से ही संक्षिप्त रूप से प्रारंभ होगी।आद्रा-पुरुलिया-आद्रा के बीच ट्रेन परिचालन सेवा रद्द रहेगी।
पुनर्निर्धारित:
18184 (बक्सर-टाटानगर) एक्सप्रेस दिनांक 14.12.2025 को होने वाली यात्रा बक्सर में 60 मिनट के लिए पुनर्निर्धारित की जाएगी।
रेलवे ने यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है।
