Skip to content
July 21, 2026
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram
NEWS BHARTY

NEWS BHARTY

cropped-Untitled-Design.png
Primary Menu
  • झारखण्ड
    • देवघर
    • रांची
  • देश
  • विदेश
  • रेलवे
  • राजनैय्तिक
  • खेल
  • Viewers Corner
हमसे जुड़ें
  • Home
  • देश
  • आसनसोल मंडल में मंडल राजभाषा कार्यान्वयन समिति की तिमाही बैठक संपन्न-
  • झारखण्ड
  • देश
  • रेलवे

आसनसोल मंडल में मंडल राजभाषा कार्यान्वयन समिति की तिमाही बैठक संपन्न-

Dhananjay Bharty May 29, 2026 1 minute read

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
file_204

राजभाषा लक्ष्यों की प्राप्ति एवं हिंदी के प्रभावी प्रयोग पर विशेष बल-

पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल में मंडल रेल प्रबंधक संग्रह मौर्य की अध्यक्षता में मंडल राजभाषा कार्यान्वयन समिति की तिमाही बैठक आयोजित की गई।बैठक में मंडल में राजभाषा हिंदी के प्रयोग की प्रगति की समीक्षा की गई तथा निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति एवं हिंदी में कार्य निष्पादन को अधिक प्रभावी बनाने के उपायों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए अपर मंडल रेल प्रबंधक एवं अपर मुख्य राजभाषा अधिकारी प्रवीण कुमार प्रेम ने कहा कि हिंदी प्रवीण एवं प्राज्ञ परीक्षाओं में सफल कर्मचारियों से अपेक्षा है कि वे अपने दैनिक कार्यालयी कार्यों में हिंदी का अधिकाधिक प्रयोग करें, जिससे राजभाषा नीति के उद्देश्यों की प्रभावी पूर्ति सुनिश्चित हो सके।

इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक संग्रह मौर्य तथा अपर मुख्य राजभाषा अधिकारी प्रवीण कुमार प्रेम ने हिंदी प्रवीण एवं प्राज्ञ परीक्षाओं में सफल 47 कर्मचारियों को नकद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।

अपने अध्यक्षीय संबोधन में मंडल रेल प्रबंधक संग्रह मौर्य ने कहा कि राजभाषा संबंधी निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने आधुनिक डिजिटल तकनीकों तथा कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) आधारित संसाधनों, जैसे अनुवाद एवं वॉयस टाइपिंग सुविधाओं के अधिकतम उपयोग पर बल देते हुए कहा कि इनके माध्यम से हिंदी में कार्य निष्पादन को अधिक सरल, त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण बनाया जा सकता है।

उन्होंने अधिकारियों, कर्मचारियों तथा उनके बच्चों में हिंदी के प्रति रुचि, साहित्यिक अभिरुचि एवं रचनात्मकता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आसनसोल मंडल स्तर पर चार पृष्ठीय मासिक हिंदी पत्रिका के प्रकाशन का निर्देश दिया।उन्होंने कहा कि यह पहल राजभाषा हिंदी के प्रचार-प्रसार को नई गति प्रदान करेगी तथा कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों को अपनी रचनात्मक प्रतिभा अभिव्यक्त करने का अवसर उपलब्ध कराएगी।

बैठक के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा राजभाषा कार्यान्वयन की प्रगति की समीक्षा की गई तथा राजभाषा नीति के प्रभावी क्रियान्वयन, हिंदी में कार्यालयी कार्यों की प्रगति और आगामी कार्ययोजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।बैठक में मंडल के विभिन्न विभागों के शाखा अधिकारियों ने सक्रिय सहभागिता की।

About The Author

Dhananjay Bharty

See author's posts

Like this:

Like Loading…

Post navigation

Previous: पानागढ़ स्टेशन पर इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग प्रणाली का सफल कमीशनिंग-
Next: डीआरएम कार्यालय, आसनसोल में ऑन-डेट सेटलमेंट भुगतान कार्यक्रम आयोजित-

संबंधित कहानियां

file_245
  • झारखण्ड
  • देश
  • रेलवे

दुमका एवं रांची के बीच अनारक्षित परीक्षा स्पेशल ट्रेन चलेगी-

Dhananjay Bharty July 18, 2026 0
file_244
  • झारखण्ड
  • देश
  • रेलवे

हावड़ा–मोकामा एवं हावड़ा–अज़ीमगंज एक्सप्रेस ट्रेनों में एसी 3-टियर इकोनॉमी कोच लगाने का निर्णय –

Dhananjay Bharty July 18, 2026 0
file_243
  • झारखण्ड
  • देश
  • रेलवे

श्रावणी मेला-2026 के दौरान वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी–आसनसोल स्पेशल ट्रेन सेवाओं का किया गया विस्तार-

Dhananjay Bharty July 18, 2026 0

ट्रेंडिंग समाचार

दुमका एवं रांची के बीच अनारक्षित परीक्षा स्पेशल ट्रेन चलेगी- file_245 1
  • झारखण्ड
  • देश
  • रेलवे

दुमका एवं रांची के बीच अनारक्षित परीक्षा स्पेशल ट्रेन चलेगी-

July 18, 2026 0
हावड़ा–मोकामा एवं हावड़ा–अज़ीमगंज एक्सप्रेस ट्रेनों में एसी 3-टियर इकोनॉमी कोच लगाने का निर्णय – file_244 2
  • झारखण्ड
  • देश
  • रेलवे

हावड़ा–मोकामा एवं हावड़ा–अज़ीमगंज एक्सप्रेस ट्रेनों में एसी 3-टियर इकोनॉमी कोच लगाने का निर्णय –

July 18, 2026 0
श्रावणी मेला-2026 के दौरान वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी–आसनसोल स्पेशल ट्रेन सेवाओं का किया गया विस्तार- file_243 3
  • झारखण्ड
  • देश
  • रेलवे

श्रावणी मेला-2026 के दौरान वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी–आसनसोल स्पेशल ट्रेन सेवाओं का किया गया विस्तार-

July 18, 2026 0
आसनसोल मंडल में कुछ रेल सेवाओं का हुआ है विनियमन file_242 4
  • झारखण्ड
  • देश
  • रेलवे

आसनसोल मंडल में कुछ रेल सेवाओं का हुआ है विनियमन

July 11, 2026 0
दक्षिण पूर्व रेलवे के राँची मंडल में ट्रेनों का विनियमन- file_241 5
  • झारखण्ड
  • देश
  • रेलवे

दक्षिण पूर्व रेलवे के राँची मंडल में ट्रेनों का विनियमन-

July 11, 2026 0

हमारे साथ जुड़ें

  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram

हो सकता है आप चूक गए हों

file_245
  • झारखण्ड
  • देश
  • रेलवे

दुमका एवं रांची के बीच अनारक्षित परीक्षा स्पेशल ट्रेन चलेगी-

Dhananjay Bharty July 18, 2026 0
file_244
  • झारखण्ड
  • देश
  • रेलवे

हावड़ा–मोकामा एवं हावड़ा–अज़ीमगंज एक्सप्रेस ट्रेनों में एसी 3-टियर इकोनॉमी कोच लगाने का निर्णय –

Dhananjay Bharty July 18, 2026 0
file_243
  • झारखण्ड
  • देश
  • रेलवे

श्रावणी मेला-2026 के दौरान वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी–आसनसोल स्पेशल ट्रेन सेवाओं का किया गया विस्तार-

Dhananjay Bharty July 18, 2026 0
file_242
  • झारखण्ड
  • देश
  • रेलवे

आसनसोल मंडल में कुछ रेल सेवाओं का हुआ है विनियमन

Dhananjay Bharty July 11, 2026 0
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram
कॉपीराइट © सर्वाधिकार सुरक्षित | MoreNews by AF themes.
%d