उत्तर पूर्व रेलवे के गोंडा–बुढ़वल खंड के अंतर्गतगोंडा एवं गोंडा कचहरी स्टेशनों के बीच तीसरीलाइन के कमीशनिंग कार्य हेतु प्री-प्रीनॉन-इंटरलॉकिंग (Pre-Pre NI), प्री-नॉन-इंटरलॉकिंग (Pre-NI) तथानॉन-इंटरलॉकिंग (NI) कार्य किए जाने के संबंधमें, आसनसोल मंडल से होकर गुजरने वालीनिम्नलिखित ट्रेन सेवाओं का अस्थायी रूप सेविनियमन किया जाएगा।
15098 जम्मू तवी–भागलपुर एक्सप्रेस को 30 जून 2026 को बाराबंकी–अयोध्याकैंट–मनकापुर मार्ग से परिवर्तित मार्ग पर चलायाजाएगा तथा यह ट्रेन गोंडा स्टेशन पर नहीं रुकेगी।
13509 आसनसोल–गोंडा एक्सप्रेस को09.06.2026, 16.06.2026, 23.06.2026, 30.06.2026 तथा07.07.2026 को मनकापुर जंक्शन में शॉर्टटर्मिनेट किया जाएगा। यह ट्रेन मनकापुर जंक्शनऔर गोंडा के बीच रद्द रहेगी।
13510 गोंडा–आसनसोल एक्सप्रेस दिनांक10.06.2026, 17.06.2026, 24.06.2026, 01.07.2026 तथा08.07.2026 को मनकापुर जंक्शन से प्रारंभहोगी। यह ट्रेन गोंडा और मनकापुर जंक्शन केबीच रद्द रहेगी।
13019 हावड़ा–काठगोदाम बाघ एक्सप्रेस को08 जुलाई 2026 को हावड़ा जंक्शन रेलवेस्टेशन से 3 घंटे 30 मिनट पुनर्निर्धारित करचलाया जाएगा।
रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे इन अस्थायी परिवर्तनों की जानकारी रखें तथा यात्रा प्रारंभकरने से पूर्व ट्रेन की नवीनतम स्थिति अवश्य जांच लें।
