पुरे मुंबई शहर को उडाने के थ्रेट कॉल पर मुंबई पुलिस ने हाई अलर्ट घोषित किया है.ट्रैफिक पुलिस हेल्पलाइन पर कॉल कर कॉलर ने दावा किया है कि पुरे मुंबई में 400 किलोग्राम RDX के साथ 34 मानव बम को 34 वाहनों में प्लांट किया गया है जो कभी भी ब्लास्ट कर सकते है और पुरे मुंबई को दहला सकते हैं.मुंबई पुलिस के अनुसार अनंत चतुर्दशी की पूर्व संध्या पर यह धमकी भरा कॉल लश्कर-ए जिहादी नमक आतंकवादी संगठन द्वारा दिया गया है.मुंबई पुलिस ने पुरे राज्य में सुरक्षा बढ़ा दी है.हालांकि पुलिस के अनुसार पिछले कुछ दिनों में इस तरह के धमकी भरे कई कॉल आये हैं जो जांच पड़ताल के बाद अफवाह साबित हुए हैं,फिर भी पुलिस हाई अलर्ट पर है और हर संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नज़र रखी जा रही है
