रेलवे ने यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को कम करने के उद्देश्य से 08843/08844 गोंदिया – बरौनी – गोंदिया स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है।
08843 गोंदिया – बरौनी स्पेशल 03.11.2025, 04.11.2025, 08.11.2025, और 09.11.2025 (04 ट्रिप) को गोंदिया से 17.15 बजे खुलेगी और यह ट्रेन अगले दिन 19.20 बजे बरौनी पहुंचेगी।
08844 बरौनी – गोंदिया स्पेशल 06.11.2025, 07.11.2025, 11.11.2025 और 12.11.2025 (04 ट्रिप) को बरौनी से 22.15 बजे खुलेगी और यह ट्रेन अगले दिन 02.20 बजे गोंदिया पहुंचेगी।
उक्त ट्रेन अपने मार्ग में पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल के क्षेत्राधिकार में चित्तरंजन, मधुपुर और जसीडीह स्टेशनों पर रुकेगी।इस ट्रेन में सामान्य द्वितीय श्रेणी, शयनयान और वातानुकूलित कोच उपलब्ध होंगे।
