शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जापान के JAXA(Japan Aerospace Exploration Agency) द्वारा chandryan-5 मिशन में इसरो को मदद करने की घोषणा की.
अपनी जापान यात्रा के क्रम में टोक्यो में वहां के प्रधानमंत्री शिगेरू इशिबा के साथ भेंट के बाद मीडिया से वार्ता के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने ये घोषणा की.प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि दुनिया की दो बड़ी अर्थव्यवस्था और जीवंत प्रजातंत्र के बीच सकारात्मक सहयोग सिर्फ हमारे लिए नहीं बल्कि पूरी दुनिया में शांति और सुरक्षा के लिए आवश्यक है.प्रधानमंत्री मोदी ने जापान के प्रधानमंत्री इशिबा के साथ उनकी वार्ता को सकारात्मक और उपयोगी बताया.उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच निवेश,अनुसन्धान,आर्थिक सुदृढ़ता,पर्यावरण संरक्षण,तकनिकी आदान प्रदान को बढ़ावा देने पर आम सहमति व्यक्त की गई.प्रधानमंत्री ने कहा कि अगले दस वर्षो में जापान द्वारा भारत में दस ट्रिलियन येन के निवेश पर सहमति बनी है जिसमें मुख्यतः लघु और मध्यम उद्योग जिसमें खास कर स्टार्टअप्स को बढ़ावा देने पर सहमति व्यक्त की गई है.प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि जापान और भारत उच्च तकनिकी के आदान प्रदान खास कर सेमी कंडक्शर्स और रेयर एअर्थ मिनरल्स के क्षेत्र में एक दूसरे को सहयोग करने पर सहमत हुए हैं.
