दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल में चंपा-झारसुगुड़ा 03/04 लाइन विद्युतीकरण सेक्शन के बीच रायगढ़ स्टेशन पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी के संबंध में प्री नॉन-इंटरलॉकिंग और नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण 31.08.2025 से 15.09.2025 तक ट्रेनों के परिचालन में निम्नलिखित व्यवस्थाएँ की गई हैं:
रद्दकरण:
17321 वास्को-डी-गामा – जसीडीह साप्ताहिक एक्सप्रेस (29.08.2025 को होने वाली यात्रा) एक ट्रिप के लिए और 17322 जसीडीह-वास्को-डी-गामा साप्ताहिक एक्सप्रेस (01.09.2025 को होने वाली यात्रा) एक ट्रिप के लिए रद्द रहेगी।
13425 मालदा टाउन-सूरत साप्ताहिक एक्सप्रेस (30.08.2025 को होने वाली यात्रा) एक ट्रिप के लिए और 13426 सूरत-मालदा टाउन साप्ताहिक एक्सप्रेस (01.09.2025 को होने वाली यात्रा) एक ट्रिप के लिए रद्द रहेगी।
22843 बिलासपुर-पटना साप्ताहिक एक्सप्रेस (29.08.2025 को होने वाली यात्रा) एक ट्रिप के लिए और 22844 पटना-बिलासपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस (31.08.2025 को होने वाली यात्रा) एक ट्रिप के लिए रद्द रहेगी।
रेलवे ने यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है।
