दक्षिण दिल्ली स्थित मालवीय नगर में Flourish Stay BaB (Bed and Breakfast) होटल में लगी आग की घटना में 21 लोगों की मौत की अधिकारिक पुष्टि हुई है जिनमें 17 विदेशी नागरिक शामिल हैं.बताया जा रहा है कि सुबह तकरीबन 8.30 बजे होटल के बेसमेंट में आग लगी और देखते ही देखते आग पूरे होटल परिसर में फैल गई.जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक यह एक बड़े हादसे का रूप ले चुका था.पुलिस के अनुसार मरने वाले विदेशी नागरिक मुख्य रूप से लाइबेरिया,नाइजेरिया, मोजाम्बिक और बांग्लादेश के रहने वाले थे.होटल का मालिक घटना के बाद से फरार है हालांकि मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी है.घटना को गंभीरता से लेते हुए दिल्ली सरकार ने सभी BaB होटल को तुरंत बंद करने के आदेश दिए हैं.
बताया जा रहा है कि AIIMS और कई अन्य बड़े अस्पताल के करीब होने के कारण मेडिकल वीसा पर इलाज़ कराने आने वाले अधिकांश अफ़्रीकी देशों के नागरिक इसी जगह स्थित होटालों में ठहरते थे.
