दुर्गापुर स्टेशन पर नए इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग (ई .आई) केबिन के कमीशनिंग तथा यार्ड रिमॉडलिंग कार्य के संबंध में चल रहे नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के फलस्वरूप, आसनसोल मंडल के अंतर्गत कुछ अतिरिक्त परिवर्तन कोचिंग ट्रेनों के परिचालन में किए गए हैं।
कार्य की सुचारू प्रगति एवं ट्रेनों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने हेतु निम्नलिखित अतिरिक्त ट्रेन रद्दीकरण एवं समय संशोधन किए जा रहे हैं:
अतिरिक्त रद्दीकरण:
- गाड़ी सं. 63549 बर्द्धमान–आसनसोल मेमू दिनांक 13.11.2025 को रद्द रहेगी।
- गाड़ी सं. 63550 अंडाल–बर्द्धमान मेमू दिनांक 13.11.2025 को रद्द रहेगी।
- गाड़ी सं. 63552 आसनसोल–अंडाल मेमू दिनांक 13.11.2025 को रद्द रहेगी।
- गाड़ी सं. 63517 बर्द्धमान–आसनसोल मेमू दिनांक 13.11.2025 एवं 16.11.2025 को रद्द रहेगी।
- गाड़ी सं. 63513 बर्द्धमान–आसनसोल मेमू दिनांक 16.11.2025 को रद्द रहेगी।
अतिरिक्त समय संशोधन:
गाड़ी सं. 22322 सिउड़ी–हावड़ा हूल एक्सप्रेस (यात्रा तिथि 13.11.2025) को 05 घंटे विलंब से प्रस्थान किया जाएगा।
नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य से संबंधित अन्य सभी ट्रेन विनिमयन यथावत रहेंगे।
यात्रियों से अनुरोध है कि वे उपर्युक्त परिवर्तनों पर ध्यान दें एवं अपनी यात्रा की योजना उसी अनुरूप बनाएं।
रेलवे ने यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है।
