देवघर एम्स में अब आयुर्वेदिक और होमियोपैथी चिकित्सा पद्धती से भी मरीजों का इलाज हो सकेगा.देवघर एम्स में दिनांक 28 अगस्त 2025 को आयुर्वेद एवं होम्योपैथी OPD सेवाओं का उद्घाटन संस्थान के कार्यकारी निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रो. (डॉ.) सौरभ वार्ष्णेय द्वारा किया जाएगा।
यह पहल रोगियों को पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। आयुष चिकित्सा प्रणाली के तहत इन सेवाओं से रोगियों को संपूर्ण और वैकल्पिक उपचार का लाभ मिलेगा।
पंजीकरण विवरण:
स्थान: काउंटर संख्या 11, डी-ब्लॉक, भूतल
समय: प्रातः 8:30 बजे से अपराह्न 2:00 बजे तक
ओपीडी अनुसूची:
आयुर्वेद ओपीडी – सोमवार, बुधवार और शुक्रवार
स्थान: आयुष ब्लॉक, कक्ष संख्या 7
होम्योपैथी ओपीडी – मंगलवार, गुरुवार और शुक्रवार
स्थान: आयुष ब्लॉक, कक्ष संख्या 5.
एम्स देवघर आयुष चिकित्सा पद्धतियों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है,जिससे रोगियों को संपूर्ण और संतुलित स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जा सकें।
