एम्स देवघर के जनरल मेडिसिन विभाग द्वारा एम्स देवघर ऑडिटोरियम में “Military Medicine Perspectives: Newer Insight in Managing High Altitude Illness, Heat Injuries & Tropical Infections” विषय पर एक विशिष्ट अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया।यह व्याख्यान Armed Forces Medical College (AFMC), पुणे के प्रोफेसर एवं यूनिट हेड डॉ. (कर्नल) संतोष कुमार सिंह द्वारा प्रस्तुत किया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन एम्स देवघर के जनरल मेडिसिन विभागाध्यक्ष एवं मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. राजेश कुमार द्वारा किया गया।इस अवसर पर विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, संकाय सदस्य, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्नातक छात्र उपस्थित रहे।

डॉ. संतोष कुमार सिंह ने अपने सैन्य चिकित्सा एवं ट्रॉपिकल मेडिसिन के व्यापक अनुभव के आधार पर हाई एल्टीट्यूड बीमारी, हीट इंजरी तथा ट्रॉपिकल संक्रमणों के प्रबंधन पर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। उनके व्यावहारिक अनुभवों और क्लिनिकल दृष्टिकोण ने व्याख्यान को अत्यंत रोचक एवं ज्ञानवर्धक बना दिया।
व्याख्यान के उपरांत एक इंटरैक्टिव प्रश्नोत्तर सत्र भी आयोजित किया गया, जिसमें विद्यार्थियों एवं संकाय सदस्यों ने अतिथि वक्ता से विभिन्न विषयों पर चर्चा की तथा आपातकालीन एवं ट्रॉपिकल मेडिसिन से जुड़े व्यावहारिक पहलुओं को समझा। इस संवादात्मक सत्र को छात्रों ने विशेष रूप से सराहा।
जनरल मेडिसिन विभाग द्वारा आयोजित इस शैक्षणिक कार्यक्रम की सभी उपस्थित लोगों ने प्रशंसा की।विभाग द्वारा इस प्रकार के ज्ञानवर्धक कार्यक्रमों के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा शिक्षा को बढ़ावा देने के प्रयासों की भी सराहना की गई।
