Skip to content
July 12, 2026
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram
NEWS BHARTY

NEWS BHARTY

cropped-Untitled-Design.png
Primary Menu
  • झारखण्ड
    • देवघर
    • रांची
  • देश
  • विदेश
  • रेलवे
  • राजनैय्तिक
  • खेल
  • Viewers Corner
हमसे जुड़ें
  • Home
  • झारखण्ड
  • देवघर में उपायुक्त की अध्यक्षता में डीएलसीसी की बैठक हुई आयोजित।संबंधित अधिकारियों और बैंक प्रबंधकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।
  • झारखण्ड
  • देवघर

देवघर में उपायुक्त की अध्यक्षता में डीएलसीसी की बैठक हुई आयोजित।संबंधित अधिकारियों और बैंक प्रबंधकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

Dhananjay Bharty June 18, 2025 1 minute read

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
comm

देवघर उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समन्वय समिति (डीएलसीसी) एवं जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति (डीएलआरसी), आर्सेटी सलाहकार समिति एवं पीएमईजीपी से संबंधित समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान उपायुक्त ने पूर्व के दिशा निर्देश के अनुपालन के अलावा बिंदुबार चल रहे विभिन्न कार्यों की विस्तृत समीक्षा करते हुए संबंधित विभाग के अधिकारियों, एलडीएम और बैंक प्रतिनिधियों को आपसी समन्वय के साथ बेहतर तरीके से कार्य करने का निर्देश दिया।
इसके अलावे बैठक के दौरान उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा जिला अंतर्गत नगद जमा अनुपात(सीडी रेशियो), जिला अंतर्गत कुल कृषि लोन, बैंक वाइज केसीसी, शिक्षा ऋण, जेएसएलपीएस के समूह को क्रेडिट लिंकेज, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम,के साथ चल रहे विभिन्न कार्यों की अद्यतन स्थिति से अवगत हुए। आगे बैठक के दौरान उपायुक्त ने जिला अंतर्गत कुल कृषि लोन के साथ बैंक वाइज केसीसी की समीक्षा करते हुए लक्ष्य के अनुरूप किसानों को लाभ देने का निर्देश दिया। साथ ही लक्ष्य के अनरूप प्राथमिकता के साथ कृषि से जुड़े ऋण स्वीकृति को लेकर एलडीएम को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।उपायुक्त ने कृषि क्षेत्र में खराब प्रदर्शन करने वाले बैंकों को अपना प्रदर्शन सुधारने के साथ शिक्षा और कृषि पर ऋण स्वीकृति करने से जुड़े मामलों का निष्पादन ससमय करने का निर्देश दिया।साथ ही उपायुक्त ने MSME, PM SVNIDHI(PM Street Vendor’s Atmnirbhar Nidhi) शिक्षा, आवास, उद्योग ऋण के अलावा प्राथमिकता और गैर प्राथमिकता क्षेत्र अंतर्गत संबंधित विभागों के सहयोग से बैंको द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए कार्य प्रदर्शन को सुधारने का निर्देश संबंधित अधिकारियों और बैंको अधिकारियों को दिया। साथ ही मुद्रा लोन एवं पी०एम०ई०जी०पी० के तहत कार्यों की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने जिले में नए उद्योगों को स्थापित करने और स्टार्टअप हेतु व्यवसाय संपर्कों को स्थापित करते हुए कार्यशाला आयोजित करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया। आगे उपायुक्त ने जिले के विभिन्न प्रखंडो में नए बैंकों के शाखा को खोलने हेतु प्रस्ताव बनाकर उपायुक्त कार्यालय को भेजने का निर्देश एलडीएम को दिया, ताकि आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
समीक्षा बैठक में उपरोक्त के अलावे एलडीएम, महाप्रबंधक जिला उद्योग कैन्द्र, डीपीएम जेएसएलपीएस, चैंबर ऑफ कॉमर्स के अधिकारी, बैंको के अधिकारी, सहायक जनसम्पर्क पदाधिकारी सहित संबंधित विभाग के अधिकारी और विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

About The Author

Dhananjay Bharty

See author's posts

Like this:

Like Loading…

Post navigation

Previous: देवघर में उपायुक्त की अध्यक्षता में विशिष्ट दत्तक समिति की बैठक का हुआ आयोजन।पांच परिवारों द्वारा पांच बच्चो को लिया गया गोद।
Next: देवघर में उपायुक्त की अध्यक्षता में साप्ताहिक (गुरूवार) जनता दरबार का किया गया आयोजन।उपायुक्त ने किया ऑन द स्पॉट कई समस्याओं का समाधान।

संबंधित कहानियां

file_242
  • झारखण्ड
  • देश
  • रेलवे

आसनसोल मंडल में कुछ रेल सेवाओं का हुआ है विनियमन

Dhananjay Bharty July 11, 2026 0
file_241
  • झारखण्ड
  • देश
  • रेलवे

दक्षिण पूर्व रेलवे के राँची मंडल में ट्रेनों का विनियमन-

Dhananjay Bharty July 11, 2026 0
file_240
  • झारखण्ड
  • देश
  • रेलवे

कोलकाता एवं मऊ के बीच विशेष रेलगाड़ी का परिचालन जारी रहेगा-

Dhananjay Bharty July 10, 2026 0

ट्रेंडिंग समाचार

आसनसोल मंडल में कुछ रेल सेवाओं का हुआ है विनियमन file_242 1
  • झारखण्ड
  • देश
  • रेलवे

आसनसोल मंडल में कुछ रेल सेवाओं का हुआ है विनियमन

July 11, 2026 0
दक्षिण पूर्व रेलवे के राँची मंडल में ट्रेनों का विनियमन- file_241 2
  • झारखण्ड
  • देश
  • रेलवे

दक्षिण पूर्व रेलवे के राँची मंडल में ट्रेनों का विनियमन-

July 11, 2026 0
कोलकाता एवं मऊ के बीच विशेष रेलगाड़ी का परिचालन जारी रहेगा- file_240 3
  • झारखण्ड
  • देश
  • रेलवे

कोलकाता एवं मऊ के बीच विशेष रेलगाड़ी का परिचालन जारी रहेगा-

July 10, 2026 0
आसनसोल मंडल में पीक्यूआरएस कार्य हेतु ट्रैफिक ब्लॉक का निर्णय- file_238 4
  • झारखण्ड
  • देश
  • रेलवे

आसनसोल मंडल में पीक्यूआरएस कार्य हेतु ट्रैफिक ब्लॉक का निर्णय-

July 7, 2026 0
आद्रा मंडल में रोलिंग ब्लॉक कार्यक्रम के कारण ट्रेनों का किया गया है विनियमन file_237 5
  • झारखण्ड
  • देश
  • रेलवे

आद्रा मंडल में रोलिंग ब्लॉक कार्यक्रम के कारण ट्रेनों का किया गया है विनियमन

July 7, 2026 0

हमारे साथ जुड़ें

  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram

हो सकता है आप चूक गए हों

file_242
  • झारखण्ड
  • देश
  • रेलवे

आसनसोल मंडल में कुछ रेल सेवाओं का हुआ है विनियमन

Dhananjay Bharty July 11, 2026 0
file_241
  • झारखण्ड
  • देश
  • रेलवे

दक्षिण पूर्व रेलवे के राँची मंडल में ट्रेनों का विनियमन-

Dhananjay Bharty July 11, 2026 0
file_240
  • झारखण्ड
  • देश
  • रेलवे

कोलकाता एवं मऊ के बीच विशेष रेलगाड़ी का परिचालन जारी रहेगा-

Dhananjay Bharty July 10, 2026 0
file_238
  • झारखण्ड
  • देश
  • रेलवे

आसनसोल मंडल में पीक्यूआरएस कार्य हेतु ट्रैफिक ब्लॉक का निर्णय-

Dhananjay Bharty July 7, 2026 0
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram
कॉपीराइट © सर्वाधिकार सुरक्षित | MoreNews by AF themes.
%d