यात्रियों की मांग और त्योहारों के मौसम को ध्यान में रखते हुए यात्रियों की ज़रूरतों को पूरा करने की दिशा में एक कदम आगे बढ़ते हुए, रेलवे ने 07051/07052 चर्लपल्ली-रक्सौल-चर्लपल्ली स्पेशल ट्रेन को उसके मौजूदा मार्ग, समय और ठहराव के अनुसार जारी रखने का निर्णय लिया है।यह ट्रेन सेवा न केवल आसपास के क्षेत्रों के स्थानीय लोगों की लंबे समय से चली आ रही माँग को पूरा करेगी, बल्कि इस बेहद लोकप्रिय मार्ग पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को भी कम करेगी।
07051 चर्लपल्ली-रक्सौल स्पेशल 04.10.2025 और 29.11.2025 के बीच प्रत्येक शनिवार को चर्लपल्ली से रवाना होगी और 07052 रक्सौल- चर्लपल्ली स्पेशल 07.10.2025 और 02.12.2025 के बीच प्रत्येक मंगलवार को रक्सौल से रवाना होगी।
इस स्पेशल ट्रेन में द्वितीय श्रेणी, शयनयान और वातानुकूलित श्रेणी के डिब्बे उपलब्ध होंगे।
