हजारों करोड़ रुपए के फ्रॉड के आरोप में देश से फरार नीरव मोदी के भाई नेहाल मोदी को यूएस में गिरफ्तार किया गया है। सीबीआई और इडी के प्रत्यर्पण के आग्रह पर यूएस में पुलिस द्वारा नेहाल मोदी को गिरफ्तार किया गया है।
मुख्य रूप से फ्रॉड के दो आरोपों के आधार पर नेहाल मोदी के प्रत्यर्पण का आग्रह भारत द्वारा किया गया था।एक तो Prevention of Money Laundering Act (PMLA)2002 के सेक्शन 3 के तहत मनी लॉन्ड्रिंग का और दूसरा Indian penal code के सेक्शन 120B(Criminal conspiracy) और धारा 201(Causing disapearence of evidence) के तहत गिरफ्तारी का आग्रह किया गया था।
दरअसल यह केस पंजाब नेशनल बैंक से भारतीय बैंकिंग के इतिहास का सबसे बड़ा ₹13000 करोड़ के फ्रॉड का है जिसमें आरोप है कि नीरव मोदी उसके भाई नेहाल मोदी और मामा मेहुल चौकसी ने मिल कर इस फ्रॉड की घटना को अंजाम दिया था।
