उत्तर रेलवे के जम्मू तवी मंडल में दो (02) पुलों के गलत संरेखण (मिसअलाइन्मेन्ट) के कारण, 13151 कोलकाता – जम्मू तवी एक्सप्रेस (29.08.2025 को होने वाली यात्रा) और 12331 हावड़ा – जम्मू तवी एक्सप्रेस ( 29.08.2025 को होने वाली यात्रा) को रद्द कर दिया गया है। इसके अतिरिक्त, 13152 जम्मू तवी – कोलकाता एक्सप्रेस ( 29.08.2025 को होने वाली यात्रा) लुधियाना से ही रवाना होगी।
इस वजह से यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए रेलवे ने खेद व्यक्त किया है।
