यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को कम करने के उद्देश्य से पूर्व रेलवे ने हावड़ा से वलसाड के लिए एक (01) वन-वे अनारक्षित विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।
03005 हावड़ा–वलसाड वन-वे अनारक्षित विशेष ट्रेन 21.04.2026 को 05:00 बजे हावड़ा से प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन मार्ग में आसनसोल मंडल के अधिकार क्षेत्र के दुर्गापुर एवं आसनसोल स्टेशनों पर रुकेगी।रेलवे द्वारा यह जानकारी दी गई है.
