देवघर में प्रस्तावित नॉन-इंटरलॉकिंग कार्यों की तैयारियों की समीक्षा तथा सुरक्षा, आधारभूत संरचना एवं यात्री सुविधाओं का किया निरीक्षण-

आसनसोल मंडल रेल प्रबंधक संग्रह मौर्य ने 10 जून 2026 को आसनसोल–जसीडीह–देवघर एवं देवघर–बांका खंड का विंडो ट्रेल निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान उनके साथ मंडल के विभिन्न शाखा अधिकारी उपस्थित थे।
निरीक्षण के दौरान डीआरएम ने देवघर में प्रस्तावित नॉन-इंटरलॉकिंग (एनआई) कार्यों एवं यार्ड रीमॉडलिंग की तैयारियों और व्यवस्थाओं की समीक्षा की।उन्होंने चंदन, कुमराबाद रोहिणी एवं करझौसा स्टेशनों पर ट्रैक एवं सिग्नलिंग परिसंपत्तियों, सुरक्षा प्रणालियों, यात्री सुविधाओं, स्वच्छता मानकों तथा प्रगतिरत आधारभूत संरचना विकास कार्यों का भी व्यापक निरीक्षण किया, ताकि खंड की परिचालन तत्परता एवं सेवा गुणवत्ता का आकलन किया जा सके।
डीआरएम ने सभी प्रगतिरत कार्यों को समयबद्ध रूप से पूरा करने, सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने तथा यात्री सुविधाओं में निरंतर सुधार पर बल दिया।उन्होंने यात्रियों को बेहतर सेवाएं प्रदान करते हुए सुरक्षा एवं विश्वसनीयता के उच्च मानकों को बनाए रखने की आवश्यकता पर भी जोर दिया.
