यात्रियों की सुविधा तथा ग्रीष्मकालीन अवधि के दौरान अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने दोनों दिशाओं में एकल फेरे के आधार पर 03011/03012 हावड़ा – आनंद विहार टर्मिनल – हावड़ा ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।
03011 हावड़ा – आनंद विहार टर्मिनल ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन 22.05.2026 (शुक्रवार) को हावड़ा रेलवे स्टेशन से प्रस्थान करेगी और मार्ग में निर्धारित समयानुसार चलकर आनंद विहार टर्मिनल रेलवे स्टेशन पहुँचेगी।
वापसी दिशा में 03012 आनंद विहार टर्मिनल – हावड़ा ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन 25.05.2026 (सोमवार) को आनंद विहार टर्मिनल रेलवे स्टेशन से प्रस्थान करेगी और मार्ग में निर्धारित समयानुसार चलकर हावड़ा रेलवे स्टेशन पहुँचेगी।
