श्रावणी मेला के दौरान यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर पूर्व रेलवे ने तत्काल प्रभाव से आसनसोल मंडल के टेलवा बाजार स्टेशन पर निम्नलिखित श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेनों का अतिरिक्त ठहराव प्रदान करने का निर्णय लिया है:
03157 मधुपुर-बनारस श्रावणी मेला स्पेशल और 03158 बनारस-मधुपुर श्रावणी मेला स्पेशल क्रमशः 13:00 बजे और 12:36 बजे टेलवा बाजार स्टेशन पहुँचेंगी।उक्त दोनों ट्रेनें टेलवा बाजार स्टेशन पर 01 मिनट के लिए रुकेंगी।
05597 जयनगर – आसनसोल श्रावणी मेला स्पेशल और 05598 आसनसोल – जयनगर श्रावणी मेला स्पेशल क्रमशः 08:24 बजे और 14:55 बजे टेलवा बाजार स्टेशन पहुंचेगी।उक्त दोनों ट्रेनें टेलवा बाजार स्टेशन पर 01 मिनट के लिए रुकेंगी।
रेलवे द्वारा यह जानकारी दी गई है।
