आगामी ग्रीष्मकालीन अवधि में यात्रियों की संभावित अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए, रेलवे ने विभिन्न दिशाओं में ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेनों का संचालन करने का निर्णय लिया है।
09531 भावनगर–हावड़ा विशेष ट्रेन भावनगर से दिनांक 20.04.2026 एवं 27.04.2026 को 17:45 बजे प्रस्थान करेगी (02 फेरे) तथा तीसरे दिन 21:40 बजे हावड़ा पहुँचेगी।
वापसी में, 09532 हावड़ा–भावनगर विशेष ट्रेन हावड़ा से दिनांक 23.04.2026 एवं 30.04.2026 को 10:50 बजे प्रस्थान करेगी (02 फेरे) तथा तीसरे दिन 06:30 बजे भावनगर पहुँचेगी।
इन ट्रेनों में सामान्य द्वितीय श्रेणी एवं शयनयान श्रेणी की सुविधा उपलब्ध होगी।
09421 साबरमती–दुर्गापुर विशेष ट्रेन साबरमती से दिनांक 21.04.2026 एवं 26.04.2026 को 10:35 बजे प्रस्थान करेगी (02 फेरे) तथा तीसरे दिन 02:40 बजे दुर्गापुर पहुँचेगी।
वापसी में, 09422 दुर्गापुर–साबरमती विशेष ट्रेन दुर्गापुर से दिनांक 23.04.2026 एवं 28.04.2026 को 04:00 बजे प्रस्थान करेगी (02 फेरे) तथा अगले दिन 19:30 बजे साबरमती पहुँचेगी।
इन ट्रेनों में सामान्य द्वितीय श्रेणी, शयनयान श्रेणी एवं वातानुकूलित श्रेणियों की सुविधा उपलब्ध होगी।
