पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल ने स्वच्छता पखवाड़ा-2025 और विशेष अभियान 5.0 के अंतर्गत 07 अक्टूबर, 2025 को “स्वच्छ पटरी” (पटरियों की साफ-सफाई) अभियान चलाया।इस अभियान का मुख्य उद्देश्य स्टेशनों से सटे रेलवे ट्रैकों की साफ-सफाई,कचरा और अवांछित झाड़ियों/घास को हटाना और ट्रैकों के पास खुले में शौच को रोकने के लिए जागरूकता फैलाना था।
यह अभियान आसनसोल (प्लेटफॉर्म के अंतिम छोर से आगे की छोर तक),बराकर, कुमारधुबी, छोटा अंबोना, थापरनगर,पानागढ़, जसीडीह,सीतारामपुर, रानीगंज, दुमका, मधुपुर, जामताड़ा, चित्तरंजन और विद्यासागर स्टेशनों पर चलाया गया। इस अभियान के अंतर्गत रेलवे कर्मचारियों और स्वच्छता टीमों ने पटरियों और आस-पास के क्षेत्रों की व्यापक सफाई की।
उक्त अभियान के हिस्से के रूप में यात्रियों और आस-पास के निवासियों को खुले में शौच के दुष्प्रभावों और स्वच्छ परिवेश की आवश्यकता के बारे में जागरूक करने के लिए बराकर और अन्य स्टेशनों पर जागरूकता अभियान भी चलाए गए।
आसनसोल मंडल में “स्वच्छ पटरी” अभियान ने इस बात पर प्रकाश डाला कि स्वच्छता केवल प्लेटफॉर्म और स्टेशन भवनों तक ही सीमित नहीं है,बल्कि ट्रैक क्षेत्रों तक भी फैली हुई है। आसनसोल मंडल साफ-सफाई को सामुदायिक जागरूकता के साथ जोड़कर स्वच्छता पखवाड़ा-2025 और विशेष अभियान 5.0 के विज़न को आगे बढ़ा रहा है, जिससे एक स्वच्छ, सुरक्षित और यात्री-अनुकूल रेलवे वातावरण सुनिश्चित हो रहा है।
