यात्रियों की संभावित अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए, हावड़ा से जोधपुर के लिए एकतरफ़ा विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है।
04808 हावड़ा-जोधपुर एकतरफ़ा विशेष ट्रेन 09.12.2025 (मंगलवार) को 23:00 बजे हावड़ा से प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन, अर्थात् 11.12.2025 (गुरुवार) को 11:50 बजे जोधपुर पहुँचेगी।
यह ट्रेन रास्ते में पूर्व रेलवे के अंतर्गत आसनसोल मंडल के दुर्गापुर और आसनसोल स्टेशनों पर रुकेगी।
इस विशेष ट्रेन में सामान्य द्वितीय श्रेणी, शयनयान श्रेणी और वातानुकूलित सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
यह विशेष ट्रेन यात्रियों की अतिरिक्त सुविधा प्रदान करने और उनकी यात्रा की मांग को ध्यान में रखते हुए चलाई जा रही है।
रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे समय का ध्यान रखें और तदनुसार अपनी यात्रा की योजना बनाएँ।
