Skip to content
July 22, 2026
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram
NEWS BHARTY

NEWS BHARTY

cropped-Untitled-Design.png
Primary Menu
  • झारखण्ड
    • देवघर
    • रांची
  • देश
  • विदेश
  • रेलवे
  • राजनैय्तिक
  • खेल
  • Viewers Corner
हमसे जुड़ें
  • Home
  • देश
  • अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS), देवघर में
  • झारखण्ड
  • देश
  • रेलवे

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS), देवघर में

Dhananjay Bharty April 15, 2026 1 minute read

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
file_127

डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती के अवसर पर भव्य समारोह का हुआ आयोजन-

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS), देवघर द्वारा 14 अप्रैल 2026 को भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती अत्यंत श्रद्धा, गरिमा एवं उत्साह के साथ मनाई गई।इस अवसर पर संस्थान परिसर में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें संस्थान के डीन,मेडिकल सुपेरिंटेंडेंट, एडमिनिस्ट्रेशन से वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, संकाय सदस्य, चिकित्सक, नर्सिंग स्टाफ एवं अन्य कर्मचारियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

कार्यक्रम का शुभारंभ बाबा साहेब डॉ. आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।कार्यक्रम का संचालन डॉ अनूप ने किया ।इसके पश्चात उपस्थित जनसमूह ने उनके द्वारा प्रदत्त संवैधानिक मूल्यों—न्याय, स्वतंत्रता, समता और बंधुत्व—को आत्मसात करने का संकल्प लिया।
अपने संबोधन में रजिस्ट्रार,डॉ रत्नेश ने डॉ. आंबेडकर के अद्वितीय व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि वे न केवल भारतीय संविधान के शिल्पकार थे, बल्कि एक महान समाज सुधारक, विधिवेत्ता, अर्थशास्त्री एवं शिक्षाविद् भी थे।उन्होंने जीवनभर वंचित, शोषित एवं पिछड़े वर्गों के उत्थान के लिए संघर्ष किया तथा समाज में समान अवसर और सम्मान सुनिश्चित करने की दिशा में ऐतिहासिक कार्य किए।
कार्यक्रम के अंतर्गत एक विशेष व्याख्यान श्रृंखला, विचार-विमर्श सत्र तथा जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया, जिसमें वक्ताओं ने वर्तमान समय में डॉ. आंबेडकर के विचारों की प्रासंगिकता पर जोर दिया।डीन रिसर्च डॉ सोमशेखर निम्बालकर एवं मेडिकल सुपेरिंटेंडेंट डॉ राजेश ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में कार्यरत संस्थानों की यह जिम्मेदारी है कि वे समाज के प्रत्येक वर्ग को समान, सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराएं जो कि डॉ. आंबेडकर के समतामूलक समाज के सपने को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हो सके.सीनियर नर्सिंग ऑफिसर स्वाति दलवी द्वारा डॉ.आंबेडकर के जीवन, उनके संघर्षों तथा उनकी उपलब्धियों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया।साथ ही एक संकल्प कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया, जिसमें सभी उपस्थितजनों ने यह प्रण लिया कि वे अपने-अपने कार्यक्षेत्र में ईमानदारी, निष्ठा एवं सामाजिक उत्तरदायित्व का निर्वहन करते हुए समाज में समानता और न्याय के मूल्यों को सुदृढ़ करेंगे।
AIIMS देवघर के डीन हरमीन्दर सिंह ने अपने संदेश में कहा कि डॉ. आंबेडकर के आदर्श हमें न केवल एक बेहतर नागरिक बनने की प्रेरणा देते हैं, बल्कि हमें अपने कर्तव्यों के प्रति सजग और संवेदनशील भी बनाते हैं।उन्होंने यह भी कहा कि संस्थान निरंतर ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से समाज में जागरूकता फैलाने और समावेशी विकास को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है।
प्रशासनिक अधिकारी अजय बर्नवाल ने देवघर एम्स परिवार की तरफ़ से इस अवसर पर समस्त आगन्तुकों को डॉ. आंबेडकर जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं दीं तथा उनके दिखाए मार्ग पर चलने का आह्वान किया ताकि एक समतामूलक, सशक्त एवं प्रगतिशील भारत का निर्माण किया जा सके।

About The Author

Dhananjay Bharty

See author's posts

Like this:

Like Loading…

Post navigation

Previous: रेलवे हावड़ा और खातीपुरा, कोलकाता और मदार जंक्शन के बीच ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेनें चलाएगा-
Next: रेलवे हावड़ा एवं नई दिल्ली के बीच अतिरिक्त फेरों में समर स्पेशल ट्रेन चलाएगा-

संबंधित कहानियां

file_245
  • झारखण्ड
  • देश
  • रेलवे

दुमका एवं रांची के बीच अनारक्षित परीक्षा स्पेशल ट्रेन चलेगी-

Dhananjay Bharty July 18, 2026 0
file_244
  • झारखण्ड
  • देश
  • रेलवे

हावड़ा–मोकामा एवं हावड़ा–अज़ीमगंज एक्सप्रेस ट्रेनों में एसी 3-टियर इकोनॉमी कोच लगाने का निर्णय –

Dhananjay Bharty July 18, 2026 0
file_243
  • झारखण्ड
  • देश
  • रेलवे

श्रावणी मेला-2026 के दौरान वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी–आसनसोल स्पेशल ट्रेन सेवाओं का किया गया विस्तार-

Dhananjay Bharty July 18, 2026 0

ट्रेंडिंग समाचार

दुमका एवं रांची के बीच अनारक्षित परीक्षा स्पेशल ट्रेन चलेगी- file_245 1
  • झारखण्ड
  • देश
  • रेलवे

दुमका एवं रांची के बीच अनारक्षित परीक्षा स्पेशल ट्रेन चलेगी-

July 18, 2026 0
हावड़ा–मोकामा एवं हावड़ा–अज़ीमगंज एक्सप्रेस ट्रेनों में एसी 3-टियर इकोनॉमी कोच लगाने का निर्णय – file_244 2
  • झारखण्ड
  • देश
  • रेलवे

हावड़ा–मोकामा एवं हावड़ा–अज़ीमगंज एक्सप्रेस ट्रेनों में एसी 3-टियर इकोनॉमी कोच लगाने का निर्णय –

July 18, 2026 0
श्रावणी मेला-2026 के दौरान वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी–आसनसोल स्पेशल ट्रेन सेवाओं का किया गया विस्तार- file_243 3
  • झारखण्ड
  • देश
  • रेलवे

श्रावणी मेला-2026 के दौरान वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी–आसनसोल स्पेशल ट्रेन सेवाओं का किया गया विस्तार-

July 18, 2026 0
आसनसोल मंडल में कुछ रेल सेवाओं का हुआ है विनियमन file_242 4
  • झारखण्ड
  • देश
  • रेलवे

आसनसोल मंडल में कुछ रेल सेवाओं का हुआ है विनियमन

July 11, 2026 0
दक्षिण पूर्व रेलवे के राँची मंडल में ट्रेनों का विनियमन- file_241 5
  • झारखण्ड
  • देश
  • रेलवे

दक्षिण पूर्व रेलवे के राँची मंडल में ट्रेनों का विनियमन-

July 11, 2026 0

हमारे साथ जुड़ें

  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram

हो सकता है आप चूक गए हों

file_245
  • झारखण्ड
  • देश
  • रेलवे

दुमका एवं रांची के बीच अनारक्षित परीक्षा स्पेशल ट्रेन चलेगी-

Dhananjay Bharty July 18, 2026 0
file_244
  • झारखण्ड
  • देश
  • रेलवे

हावड़ा–मोकामा एवं हावड़ा–अज़ीमगंज एक्सप्रेस ट्रेनों में एसी 3-टियर इकोनॉमी कोच लगाने का निर्णय –

Dhananjay Bharty July 18, 2026 0
file_243
  • झारखण्ड
  • देश
  • रेलवे

श्रावणी मेला-2026 के दौरान वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी–आसनसोल स्पेशल ट्रेन सेवाओं का किया गया विस्तार-

Dhananjay Bharty July 18, 2026 0
file_242
  • झारखण्ड
  • देश
  • रेलवे

आसनसोल मंडल में कुछ रेल सेवाओं का हुआ है विनियमन

Dhananjay Bharty July 11, 2026 0
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram
कॉपीराइट © सर्वाधिकार सुरक्षित | MoreNews by AF themes.
%d