दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में 03.11.2025 (सोमवार) से 09.11.2025 (रविवार) तक एक सप्ताह के संयुक्त रोलिंग ब्लॉक के कार्यान्वयन हेतु निम्नलिखित ट्रेनों का नियमन निम्नानुसार किया जाएगा:
रद्दकरण:
09.11.2025 (रविवार) को होने वाली 68046/68045 आसनसोल-आद्रा-आसनसोल मेमू यात्रा रद्द रहेगी।
संक्षिप्त समापन/संक्षिप्त प्रारंभ :
68056/68060 टाटा-आसनसोल-बाराभूम मेमू की 04.11.2025 को होने वाली यात्रा का आद्रा में संक्षिप्त यात्रा के रूप में समापन होगा और आद्रा से ही संक्षिप्त यात्रा के रूप में प्रारंभ होगा। आद्रा-आसनसोल-आद्रा के बीच सेवा रद्द रहेगी।
13503/13504 बर्द्धमान-हटिया-बर्धमान मेमू एक्सप्रेस की 04.11.2025 और 07.11.2025 को होने वाली यात्रा गोमो स्टेशन पर संक्षिप्त यात्रा के रूप में समापन होगा और गोमो से ही संक्षिप्त यात्रा के रूप में प्रारंभ होगा। गोमो-हटिया-गोमो के बीच सेवा रद्द रहेगी।
पुनर्निर्धारित :
दिनांक 09.11.2025 को होने वाली 18184 (बक्सर-टाटानगर) एक्सप्रेस बक्सर से 90 मिनट के लिए पुनर्निर्धारित की जाएगी।
यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए रेलवे ने खेद व्यक्त किया है।
