रेट 5.5% पर ही रखने का निर्णय रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने बुधवार को रेपो रेट में कोई परिवर्तन नहीं करने का निर्णय लिया है।रिजर्व बैंक के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने मॉनेटरी पॉलिसी कमिटी की बैठक में लिए गए निर्णय की जानकारी दी।हाल के दिनों में लगातार रेपो रेट में कटौती का अर्थव्यवस्था पर पड़ने वाले प्रभाव के आकलन के लिए इसमें पहले ही से परिवर्तन की संभावना से इंकार किया जा रहा था खास कर बढ़ते वैश्विक अनिश्चितताओं के माहौल में आरबीआई वेट एंड वॉच की नीति अपनाने की पक्षधर है।छह सदस्यीय मॉनेटरी पॉलिसी कमिटी की इस माह की 4,5 और 6 तारीख को बैठक हुई जिसमें सर्वसम्मति से रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं करने का निर्णय लिया गया।आरबीआई ने देश के आर्थिक विकास दर का पूर्वानुमान 6.5% पर यथावत रखने का निर्णय लिया।
