दिवाली और छठ पर्व के अवसर पर रेलवे ने 01145/01146 मुंबई सीएसएमटी-आसनसोल – मुंबई सीएसएमटी स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।
01145 मुंबई सीएसएमटी – आसनसोल स्पेशल ट्रेन 06.10.2025 और 10.11.2025 के बीच प्रत्येक सोमवार को मुंबई सीएसएमटी से 11:05 बजे प्रस्थान करेगी (06 ट्रिप) और तीसरे दिन 05:00 बजे आसनसोल पहुँचेगी। 01146 आसनसोल – मुंबई सीएसएमटी स्पेशल ट्रेन 08.10.2025 से 12.11.2025 के बीच प्रत्येक बुधवार को (06 ट्रिप) आसनसोल से 21:00 बजे प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन 16:20 बजे मुंबई सीएसएमटी पहुँचेगी। यह ट्रेन रास्ते में दोनों दिशाओं में पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल के कुलटी स्टेशन पर रुकेगी। इस ट्रेन में केवल वातानुकूलित कोचों की व्यवस्था होगी।
