विशेष अभियान 5.0 के अंतर्गत पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल ने लोगों से प्लास्टिक मुक्त छठ पूजा मनाने और घाटों और रेलवे परिसर को स्वच्छ एवं पर्यावरण के अनुकूल रखने की अपील की है।
श्रद्धालुओं को स्वच्छ वातावरण प्रदान करने के लिए सीतारामपुर, पानागढ़, जसीडीह, देवघर, दुर्गापुर, अंडाल और आसनसोल सहित प्रमुख स्टेशनों और आसपास के घाटों पर व्यापक सफाई अभियान चलाए गए हैं।इन अभियानों में तालाब और पटरियों की सफाई, कचरा निपटान, ब्लीचिंग और स्वच्छता कार्य शामिल थे।
रेलवे ने यात्रियों और श्रद्धालुओं से आग्रह किया है कि वे एकल-उपयोग वाले प्लास्टिक का उपयोग न करें, कचरे का जिम्मेदारी से निपटान करें और त्योहार के दौरान स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करें।
रेलवे के अनुसार आसनसोल मंडल त्योहारों के दौरान सभी श्रद्धालुओं और यात्रियों के लिए स्वच्छ,सुरक्षित और सुखद अनुभव सुनिश्चित करने के लिए लगातार प्रयासरत है।
