15 अप्रैल से 14 मई 2026 तक चल रहा माहव्यापी स्वच्छता अभियान यात्रियों को स्वच्छ एवं हरित यात्रा अनुभव प्रदान करने की दिशा में-

पूर्व रेलवे का आसनसोल मंडल भारतीय रेल के 173वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में 15 अप्रैल से 14 मई 2026 तक विशेष स्वच्छता अभियान चला रहा है। “स्वच्छ रेल – स्वच्छ भारत” विषय पर आयोजित इस माहव्यापी अभियान का उद्देश्य स्वच्छता, कचरे के उचित निपटान तथा जन-जागरूकता को बढ़ावा देकर यात्रियों को स्वच्छ एवं हरित यात्रा अनुभव प्रदान करना है।

इस अभियान के अंतर्गत मंडल के विभिन्न स्टेशनों एवं रेलवे कॉलोनियों में प्लेटफॉर्म, परिसंचरण क्षेत्र, प्रतीक्षालय, स्टेशन भवन, रेलवे ट्रैक तथा कॉलोनी परिसरों की सघन सफाई की जा रही है। साथ ही यात्रियों, रेलकर्मियों तथा स्थानीय नागरिकों को रेलवे परिसरों में स्वच्छता बनाए रखने के लिए जागरूक किया जा रहा है।
स्वच्छता अभियान एवं जागरूकता कार्यक्रम आसनसोल, अंडाल, मधुपुर, जसीडीह, जामताड़ा, दुमका, सीतारामपुर, रानीगंज, दुर्गापुर, बराकर, कुमारडुबी, वारिया तथा उखड़ा सहित मंडल की विभिन्न रेलवे कॉलोनियों में आयोजित किए गए हैं।
यात्रियों से अनुरोध है कि वे इस अभियान में सक्रिय सहयोग करें। स्टेशन परिसर, प्लेटफॉर्म एवं रेलवे ट्रैक पर कचरा न फेंकें, उपलब्ध डस्टबिन का उपयोग करें तथा कोचों में लगे बायो-टॉयलेट का सही ढंग से उपयोग करें। रेलकर्मियों, सफाई कर्मचारियों और यात्रियों की सक्रिय भागीदारी से आसनसोल मंडल स्वच्छ स्टेशन एवं स्वच्छ रेलवे कॉलोनियां बनाए रखने तथा सभी यात्रियों को अधिक सुरक्षित, स्वस्थ और सुखद यात्रा वातावरण उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है।
