डिजिटल रेलवे सेवाओं को बढ़ावा देने के लिए “ऐप हॉपिंग बंद करें, रेलवन पर स्विच करें”

पूर्व रेलवे का आसनसोल मंडल रेलवन ऐप को बढ़ावा देने के लिए 06 मार्च से 12 मार्च 2026 तक एक सप्ताह चलने वाले जागरूकता अभियान के हिस्से के तौर पर यात्री जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कर रहा है। रेलवन ऐप एक यूनिफाइड मोबाइल एप्लीकेशन है जिसे एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर कई रेलवे सेवाएं देने के लिए डिज़ाइन किया गया है।

इस अभियान के छठे दिन 11 मार्च, 2026 को जसीडीह रेलवे स्टेशन पर यात्री जागरुकता संबंधी कार्यक्रम आयोजित किए गए।आसनसोल और दुर्गापुर स्टेशनों पर भी ऐसे ही कार्यक्रम आयोजित किये गए। यह पहल भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के वॉलंटियर्स की सक्रिय भागीदारी से की गई, जिन्होंने यात्रियों से बातचीत की और रेलवन (RailOne App) के फायदे और व्यावहारिक उपयोग के बारे में बताया।
उक्त कार्यक्रम के दौरान, यात्रियों को बताया गया कि रेलवन (RailOne App) यूजर्स को एक ही एप्लिकेशन के ज़रिए कई रेलवे सेवाओं को आसानी से एक्सेस करने में मदद करता है, जिसमें आरक्षित और अनारक्षित टिकट बुक करना, प्लेटफ़ॉर्म टिकट खरीदना, लाइव ट्रेन स्टेटस की जांच करना, कोच की स्थिति और पीएनआर स्टेटस चेक करना, यात्रा की योजना बनाना और रेलमदद के जरिए मदद लेना शामिल है।
वॉलंटियर्स ने यात्रियों को एप्लिकेशन डाउनलोड करने और इसके खास फीचर्स को समझने में भी मदद की तथा उन्हें टिकट काउंटर पर लाइनों से बचने और समय बचाने के लिए डिजिटल रेलवे सेवाओं का इस्तेमाल करने के लिए बढ़ावा दिया।
इस जागरूकता अभियान को यात्रियों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिला और उक्त कार्यक्रम के दौरान कई लोगों ने रेलवन ऐप डाउनलोड किया। डिजिटल सेवाओं को ज़्यादा अपनाने और यात्रियों की सुविधा बढ़ाने के लिए पूरे मंडल के स्टेशनों पर इसी तरह की पहल की जा रही हैं।
