चल रहे विशेष अभियान 5.0 के अंतर्गत, पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल ने स्टेशनों और रेलवे कॉलोनियों में व्यापक स्वच्छता एवं सफाई अभियान जारी रखा, जिससे रेलवे परिसर की बेहतर स्वच्छता और रखरखाव सुनिश्चित हुआ।
मधुपुर में, स्टेशन परिसर में व्यापक रूप से वैट सफाई की गई और मधुपुर डाकघर कॉलोनी में नाले और झाड़ू लगाने का काम किया गया। रानीगंज में, समग्र स्वच्छता बढ़ाने के लिए गहन स्टेशन धुलाई अभियान चलाया गया। आसनसोल स्टेशन पर भी इसी तरह के प्रयास किए गए, जहाँ स्वच्छता और यात्री सुविधा बनाए रखने के लिए फुट ओवर ब्रिज की अच्छी तरह से धुलाई की गई।
अंडाल में, कॉलोनी संख्या 9, 12 और 13 में नाले और कूड़े की सफाई का काम किया गया, जबकि पानागढ़ में भी आवासीय और परिचालन क्षेत्रों में इसी तरह की गतिविधियाँ की गईं। पांडवेश्वर स्टेशन पर यात्रियों के अनुकूल स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित करने के लिए व्यापक प्लेटफार्म सफाई की गई।
इसके अलावा, जसीडीह में कॉलोनी की सफाई की गई और सीतारामपुर तथा पानागढ़ में तालाबों की सफाई अभियान चलाकर जमा पानी को निकाला गया और मच्छरों के प्रजनन को रोका गया। दुर्गापुर में, सिगनलिंग क्षेत्र में सुरक्षा और परिचालन दक्षता सुनिश्चित करने के लिए आरआरआई संस्थापना (इंस्टाॅलेशन) के पास गहन सफाई की गई।
विशेष अभियान 5.0 के तहत निरंतर यात्रियों और कर्मचारियों के लिए स्वच्छ, सुरक्षित और स्वास्थ्यकर रेलवे वातावरण बनाए रखने पर आसनसोल मंडल द्वारा सराहनीय प्रयास किये गए।
