चल रहे स्वच्छता ही सेवा 2025 अभियान के अंतर्गत पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल ने वृक्षारोपण, सघन प्लेटफार्म धुलाई और स्वच्छता अभियान सहित पर्यावरण एवं स्वच्छता गतिविधियों की एक श्रृंखला आयोजित की। इन पहलों का उद्देश्य कर्मचारियों की सक्रिय भागीदारी के माध्यम से स्वच्छ और हरित रेलवे वातावरण को बढ़ावा देना है।
बहु विषयक प्रशिक्षण संस्थान (मल्टी डिसिप्लिनरी ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट), भूली में प्रधानाचार्य की उपस्थिति में वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया। इसी क्रम में जामताड़ा स्टेशन पर 50 पौधे लगाने के साथ-साथ श्रमदान कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।इसके अलावा सिउड़ी रेलवे स्टेशन पर “एक पेड़ माँ के नाम” थीम पर वृक्षारोपण किया गया।सभी विभागों के कर्मचारियों ने इन कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से भाग लिया।इसके अलावा,सिउड़ी रेलवे स्टेशन पर एक और श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया जिससे स्वच्छता मिशन को और बल मिला।
पानागढ़ स्टेशन पर भी वृक्षारोपण किया गया, जो पर्यावरण संरक्षण और सतत प्रथाओं पर मंडल के फोकस को दर्शाता है।
मधुपुर स्टेशन पर प्लेटफार्म धुलाई और स्टेशन परिसर की स्वच्छता को शामिल करते हुए एक स्वच्छता अभियान चलाया गया, जिससे बेहतर स्वच्छता और यात्री-अनुकूल वातावरण सुनिश्चित हुआ।
इन पहलों ने प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण और रेलवे परिसर में स्वच्छता बनाए रखने में रेलवे कर्मचारियों की सक्रिय भागीदारी को उजागर किया।
