उत्तराखंड में बादल फटने की बड़ी घटना सामने आई है।बादल फटने की घटना में खीर गंगा गांव पूरी तरह तबाह हो गया है।घटना मंगलवार दोपहर 1.50 बजे की बताई जा रही है।उत्तरकाशी का धराली गांव प्रमुख पर्यटन स्थल हर्शिल से महज 10 किलोमीटर की दूरी पर है।भारतीय सेना, एडीआरएफ, एनडीआरएफ सहित स्थानीय रेस्क्यू टीम को राहत और बचाव कार्य में लगाया गया है। जिलाधिकारी प्रशांत आर्या के अनुसार अचानक बादल फटने की घटना से यह त्रासदी आई है।यह इलाका हालांकि ऊंचाई पर है और इस जगह कई होटल और दुकानें स्थित है जो अचानक आई बाढ़ में पूरी तरह तबाह हो गए हैं।डिस्ट्रिक्ट इमर्जेंसी ऑपरेशन सेंटर से मिली जानकारी के अनुसार बादल फटने की घटना से जिले के भटवारी तहसील अन्तर्गत खीर गंगा में पानी का स्तर तेज़ी से बढ़ गया और पानी का तेज बहाव धराली के मार्केट एरिया में प्रवेश कर गया जिसमें यहां के कई भवन, होटल सहित दुकानें पानी की तेज़ धार में बह गए।
गृह मंत्री अमित शाह ने इस त्रासदी में प्रभावित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धानी से फोन पर बात कर घटना की पूरी जानकारी ली है। उन्होंने राज्य सरकार को केंद्र द्वारा हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।
