रेलवे ने कोलकाता, पटना और दानापुर के लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कोलकाता-पटना-कोलकाता एक्सप्रेस की परिचालन सेवाओं का विस्तार आरा तक करने का निर्णय लिया है।
12359 कोलकाता-पटना-आरा एक्सप्रेस (त्रि-साप्ताहिक) प्रत्येक मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को कोलकाता से 20:05 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 07:45 बजे आरा पहुँचेगी।यह ट्रेन पटना और दानापुर में क्रमशः 06:05 बजे और 06:30 बजे पहुंचेगी तथा पटना और दानापुर से क्रमशः 06:15 बजे और 06:32 बजे प्रस्थान करेगी।
12360 आरा-पटना-कोलकाता एक्सप्रेस (त्रि-साप्ताहिक) प्रत्येक बुधवार, शुक्रवार और रविवार को आरा से 18:30 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 05:30 बजे कोलकाता पहुँचेगी।यह ट्रेन दानापुर और पटना में क्रमशः 19:18 बजे और 19:55 बजे पहुंचेगी तथा दानापुर और पटना से क्रमशः 19:20 बजे और 20:05 बजे प्रस्थान करेगी।
उक्त एक्सप्रेस के विस्तार से कोलकाता से दानापुर और आरा तक यात्रियों की आवाजाही भी आसान हो जाएगी जो पर्यटकों के साथ-साथ तीर्थयात्रियों, कारीगरों, व्यापारियों और व्यावसायिक समुदाय के लिए भी लाभदायक होगा।
