
छत्तीसगढ़ में माओवादियों के खिलाफ अभियान में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है।राज्य के नक्सल प्रभावित बस्तर जिला में सुरक्षाबलों ने माओवादियों के साथ मुटभेड़ में 27 माओवादियों को मार गिराया है।राज्य के गृह मंत्री विजय शर्मा ने यह जानकारी दी है।उन्होंने कहा कि सर्च अभियान अभी जारी है।पिछले 72 घंटे से माओवादियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा था।जानकारी के अनुसार मुटभेड़ में माओवादी संगठन के बड़े नेता नमबाला केशव राव उर्फ बसवराजू के मारे जाने की भी खबर है।यह अभियान DRG(District Reserve Guard) की टीम द्वारा राज्य के चार जिलों में चलाया जा रहा है।
राज्य में नक्सल प्रभावित जिलों में बुनियादी सुविधाएं बहाल करने के उद्देश्य से सुरक्षाबलों द्वारा सुदूर जंगल क्षेत्रों में इंप्रोवाइज एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) को नष्ट करने का अभियान चलाया जा रहा है।राज्य के चार जिलों दंतेवाड़ा, कांकेर, बीजापुर और कोंडागांव के DRG (District Reserve Guard) टीम द्वारा यह संयुक्त अभियान चलाया जा रहा है जिसमें सुरक्षाबलों को यह कामयाबी मिली है।