गुरुवार को जम्मू और कश्मीर के किश्तवाड़ जिला अन्तर्गत चोसिती क्षेत्र में बादल फटने की बड़ी घटना की खबर है।इस घटना में कई लोगों के मारे जाने की आशंका व्यक्त की जा रही है।क्षेत्र में इस समय मचैल माता का उत्सव मनाया जा रहा है।चिशोटी इस धार्मिक यात्रा का अंतिम पड़ाव है जहां श्रृद्धालु अपना वाहन पार्क कर 2800 मीटर की ऊंचाई पर स्थित माता के मंदिर के लिए पैदल प्रस्थान करते हैं।यह धार्मिक यात्रा 25 जुलाई से शुरू हो कर 5 सितंबर को समाप्त होने वाली थी।इस धार्मिक यात्रा में जम्मू सहित आसपास के हजारों श्रृद्धालु माता के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार बादल फटने की घटना में इस जगह धार्मिक यात्रा के लिए बनाए गए कई दुकानें और अस्थाई स्ट्रक्चर्स के भारी नुकान की आशंका है।
जम्मू और कश्मीर के उप राज्यपाल ने घटना पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।सरकार की ओर से पुलिस, सेना, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ की टीम घटना स्थल के लिए रवाना की गई है।
