झारखंड के लतेहार में प्रतिबंधित नक्सली संगठन झारखंड जन मुक्ति परिषद के दो बड़े नेता के पुलिस मुठभेड़ में मारे जाने की खबर है। झारखंड जन मुक्ति परिषद प्रतिबंधित कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया माओवादी का ही एक अलग ग्रुप है।आईजी ऑपरेशन अमोल होमकर के अनुसार एसपी लतेहार के स्पेशल स्क्वॉड के साथ स्थानीय पुलिस द्वारा आज तड़के पास के जंगल में नक्सलियों की गतिविधियों की सूचना पर एक सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया था।जैसे ही टीम जंगल के अंदर दूर तक पहुंची नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जबाबी कार्रवाई में दोनों नक्सली मारे गए। फायरिंग बंद होने के बाद दो नक्सलियों की बॉडी बरामद की गई।एक की पहचान झारखंड जन मुक्ति परिषद के सुप्रीमो पप्पू लोहरा के रूप में की गई है।लोहरा पर दस लाख का इनाम घोषित था।दूसरा संभवतः प्रभात गंछु है।इस पर भी पांच लाख का इनाम घोषित था।ऑपरेशन में माओवादी सब जोनल कमांडर को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया है।ऑपरेशन के क्रम में एक जवान को भी गोली लगी है जिनका इलाज़ चल रहा है।
प्रारंभिक जांच पड़ताल में आज के ऑपरेशन को इस नक्सली संगठन के खिलाफ बड़ी सफलता के तौर पर देखा जा रहा है।