तेलंगाना के संगारेड्डी जिले के ओद्योगिक क्षेत्र स्थित एक केमिकल फैक्ट्री में सोमवार की सुबह भीषण विस्फोट की घटना में आठ कर्मी की मौत हो गई और एक दर्जन से अधिक कर्मी घायल हो गए।
घटना सिगाची इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड की एक ओद्योगिक इकाई की है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक पांच वर्कर की घटनास्थल पर ही जल कर मौत हो गई जबकि तीन वर्कर ने हॉस्पिटल जाने के क्रम में दम तोड दिया।दो और कर्मियों की स्थिति नाजुक बताई जा रही है।
घटना के मुख्य कारण का अभी पता नहीं चल सका है लेकिन ब्लास्ट इतना भीषण था कि कुछ वर्कर ती हवा में उड़ कर 100 मीटर दूर जा गिरे। ओद्योगिक इकाई की बिल्डिंग पूरी तरह ध्वस्त हो गई।आसपास के घरों को भी नुकसान पहुंचा है।
विस्फोट से अफरातफरी मच गई और लोगों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी।एहतियात के लिए आसपास के क्षेत्र को तुरंत खाली कराया गया। विस्फोट के बाद लगी आग को बुझाने में 11 फायर ब्रिगेड टैंक को घंटों मसक्कत करनी पड़ी।
संगारेड्डी के जिला कलेक्टर पी प्रविन्या और एसपी परितोष पंकज ने घटनास्थल पर पहुंच कर रेस्क्यू ऑपरेशन का जायजा लिया।
