आगामी त्योहारों के मौसम में यात्रियों की अपेक्षित भीड़ का ध्यान में रखते हुए रेलवे ने सियालदह और योगनगरी ऋषिकेश के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह स्पेशल ट्रेन त्योहारों के मौसम में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त क्षमता और सुविधा प्रदान करेगी।
04312 योगनगरी-सियालदह साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 11.10.2025 और 15.11.2025 के बीच प्रत्येक शनिवार को योगनगरी ऋषिकेश से 15:20 बजे प्रस्थान करेगी (6 ट्रिप) और अगले दिन 23:00 बजे सियालदह पहुंचेगी तथा 04311 सियालदह-योगनगरी ऋषिकेश साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 13.10.2025 और 17.11.2025 के बीच प्रत्येक सोमवार को सियालदह से सुबह 05:00 बजे प्रस्थान करेगी (6 ट्रिप) और अगले दिन दोपहर 12:00 बजे योगनगरी ऋषिकेश पहुँचेगी।
यह स्पेशल ट्रेन अपने मार्ग में दोनों दिशाओं में पूर्व रेलवे क्षेत्राधिकार के आसनसोल मंडल के दुर्गापुर और आसनसोल स्टेशनों पर रुकेगी।
इस ट्रेन में केवल वातानुकूलित श्रेणी के कोच होंगे।
