
दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में 02.06.2025 से 08.06.2025 तक संयुक्त रोलिंग ब्लॉक कार्यक्रम की योजना बनाई गई है।इसके परिणाम स्वरूप ट्रेन परिचालन में निम्नलिखित व्यवस्थाएं की गई है:
ट्रेनों का रद्दकरण (02.06.2025 से 08.06.2025 तक की होने वाली यात्रा):
68046/68045 आसनसोल – आद्रा – आसनसोल मेमू पैसेंजर
ट्रेनों का संक्षिप्त समापन/संक्षिप्त प्रारंभ:
68056/68060 टाटानगर – आसनसोल – बाराभूम मेमू पैसेंजर (03.06.2025, 04.06.2025, 07.06.2025 और 08.06.2025 को होने वाली यात्रा) आद्रा में संक्षिप्त रूप से समाप्त होकर वापसी में आद्रा से ही संक्षिप्त रूप से प्रारंभ होगी।परिणाम स्वरूप आद्रा और आसनसोल के बीच ट्रेन परिचालन सेवा रद्द रहेगी।
इसके अलावा, 18184 बक्सर-टाटानगर एक्सप्रेस (02.06.2025,05.06.2025 और 06.06.2025 को होने वाली यात्रा) को रास्ते में लगभग 60 मिनट तक नियंत्रित किया जाएगा।
पूर्व रेलवे के आसनसोल डिवीजन द्वारा इसकी जानकारी दी गई है।