
दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में 09.06.2025 से 15.06.2025 तक संयुक्त रोलिंग ब्लॉक कार्यक्रम की योजना बनाई गई है। परिणामस्वरूप, ट्रेन परिचालन में निम्नलिखित व्यवस्थाएँ की गई हैं:
ट्रेनों का रद्दकरण :
68046/68045 आसनसोल – आद्रा – आसनसोल मेमू पैसेंजर की यात्रा 09.06.2025 को/से 15.06.2025 तक होने वाली यात्रा।
ट्रेनों का संक्षिप्त समापन/संक्षिप्त प्रारंभ :
68056/68060 टाटानगर – आसनसोल – बाराभूम मेमू पैसेंजर (09.06.2025 से 15.06.2025 को होने वाली यात्रा) आद्रा में संक्षिप्त रूप से समाप्त होकर वापसी में आद्रा से ही संक्षिप्त रूप से प्रारंभ होगी (आद्रा और आसनसोल के बीच सेवा रद्द रहेगी)।
यात्रियों को होने वाली इस असुविधा के लिए खेद व्यक्त करते हुए रेलवे द्वारा यह जानकारी दी गई है।