बुधवार की सुबह दिल्ली के 50 से अधिक स्कूलों में मेल के जरिये बम प्लांट किये जाने की सूचना भेजी गई है.डी ए वी स्कूल,फेथ अकादमी,दून पब्लिक स्कूल और सर्वोदय विद्यालय जैसे स्कूलों में बम थ्रेट आया है.भेजनें वाले ने अपनी आइडेंटिटी ‘Terrorizer 111’बताया है और 25000 अमेरिकी डॉलर की मांग की है.
घटना की सूचना पर पुलिस आज सुबह बम स्क्वाड के साथ दिल्ली के हौज़ रानी स्थित सर्वोदय कन्या विद्यालय पहुंची.एक साथ कई जगहों पर पुलिस द्वारा स्कूल को खाली कर जाँच की जा रही है.
दो दिन पहले भी इसी तरह के मेल दिल्ली के 32 स्कूलों को भेजे गए थे.
