Skip to content
June 9, 2026
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram
NEWS BHARTY

NEWS BHARTY

cropped-Untitled-Design.png
Primary Menu
  • झारखण्ड
    • देवघर
    • रांची
  • देश
  • विदेश
  • रेलवे
  • राजनैय्तिक
  • खेल
  • Viewers Corner
हमसे जुड़ें
  • Home
  • देश
  • देवघर ऐम्स का पहला दीक्षांत समारोह।राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू करेंगी शिरकत।
  • झारखण्ड
  • देवघर
  • देश
  • रांची

देवघर ऐम्स का पहला दीक्षांत समारोह।राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू करेंगी शिरकत।

Dhananjay Bharty July 30, 2025 1 minute read

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
1f57fb0b-1f51-484f-8df4-69cbb43a4321

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), देवघर में दिनांक 31 जुलाई, 2025 को अपराह्न 3:00 बजे से 4:00 बजे तक प्रथम दीक्षांत समारोह आयोजित किया जा रहा है।इस समारोह के मुख्य अतिथि राष्ट्र्पति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु होगी एवं अध्यक्षता एम्स देवघर के अध्यक्ष प्रो.(डॉ.) एन.के. अरोड़ा करेंगे।झारखण्ड राज्य के राज्यपाल संतोष गंगवार,स्वास्थ्य मंत्री, झारखण्ड सरकार डॉ. इरफान अंसारी सहित स्थानीय विधायक सुरेश पासवान और एम्स देवघर संस्थान निकाय सदस्यगण मुख्य रूप से कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।
इस समारोह में स्वागत भाषण एम्स देवघर संस्थान निकाय के अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) एन. के. अरोड़ा करेंगे एवं सस्थान के कार्यकारी निदेशक सह मुख्य कार्यकारी पदाधिकारी डॉ सौरभ वार्ष्णेय संस्थान के क्रमिक प्रगति का प्रतिवेदन प्रस्तुत करेंगे ।
यह समारोह न केवल शैक्षणिक उपलब्धियों का उत्सव होगा, बल्कि राष्ट्र सेवा के लिए तैयार हो रहे भावी स्वास्थ्य सेवा पेशेवरों का उत्साहवर्द्धन भी करेगा।यह एम्स देवघर के लिए एक गौरवशाली क्षण है, क्योंकि संस्थान विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य को आकार देने के लिए इस महत्त्वपूर्ण आयोजन की रुपरेखा तैयार कर रहे हैं। दीक्षांत समारोह केवल एक कार्यक्रम नहीं है, बल्कि यह उन वर्षों की मेहनत, संघर्ष और सफलता का उत्सव है, जो विद्यार्थियों ने अपने ज्ञानार्जन से सफर में प्राप्त किए हैं। यह वह दिन है जब उनके परिश्रम को सम्मानित किया जाता है और वे शिक्षा जगत से निकलकर समाज की मुख्यधारा में अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए तैयार होते हैं।आयोजन की हर छोटी-बड़ी व्यवस्था को सुनियोजित रूप से पूरा करने की जिम्मेदारी के लिए देवघर ऐम्स प्रशासन ने विभिन्न कमिटयों का गठन किया है तथा सभी आवश्यक प्रक्रियाएँ, आयोजन स्थल, व्यवस्थाएँ एवं अन्य आवश्यक तैयारियाँ पूरी कर ली गई है।संकाय सदस्य, गैरसंकाय सदस्य एवं छात्रों के सामूहिक प्रयास से इस समारोह को भव्यता और गरिमा प्रदान करेगा।
इस गौरवपूर्ण अवसर पर राष्ट्र्पति महोदया के साथ देवघर संस्थान के संकाय गण एवं एम.बी.बी.एस. 2019 बैच के उतीर्ण छात्र/छात्राओं के साथ ग्रुप फोटोग्राफी होगी। इसके उपरांत झारखण्ड के स्थानिक कला संस्कृति विभाग के कलाकारों द्वारा महामहिम राष्ट्र्पति महोदया का पारम्परिक तरीके से लोकनृत्य द्वारा स्वागत किया जाएगा। तत्पश्चात महामहिम राष्ट्र्पति महोदया एकेडमिक परेड में एम्स देवघर के वरीय संकाय सदस्यगण के साथ शामिल होंगे।
कार्यकारी निदेशक सह मुख्य कार्यकारी पदाधिकारी डॉ सौरभ वार्ष्णेय के अनुसार एम्स देवघर में एम.बी.बी.एस. 2019 बैच में 48 छात्र/छात्राएँ एम.बी.बी.एस. पाठ्‌यक्रम उतीर्ण कर अपना इंटर्नशिप पूरा कर लिए जिन्हें इस दीक्षांत समारोह में उपाधि प्रदान की जाएगी।इस अवसर पर एम्स देवघर संस्थान से वर्ष 2019 बैच के एम.बी.बी.एस. पाठ्‌यक्रम उतीर्ण तीन उत्कृष्ट छात्रों को क्रमश: स्वर्ण, रजत एवं कास्य पदक और एक छात्र को उत्कृष्ट उपस्थिति हेतु पदक के अलावा सभी 48 छात्र/छात्राओं को एम.बी.बी.एस. डिग्री की उपाधि प्रदान की जाएगी।
वर्त्तमान में एम्स देवघर में 2020 बैच में 62 छात्र/छात्राएँ एम.बी.बी.एस. उतीर्ण कर इंटर्नशिप कर रहे हैं जबकि 2021 बैच में 100 छात्र/छात्राएँ, 2022 में 125 छात्र/छात्राएँ, 2023 में 124 छात्र/छात्राएँ एवं 2024 में 125 छात्र/छात्राएँ एमबीबीएस पाठ्‌यक्रम कर रहे हैं।वहीं बी.एस.सी नर्सिंग पाठ्‌यक्रम के 2021 बैच में 59 छात्र/छात्राएँ, 2022 में 36 छात्र/छात्राएँ, 2023 को 57 छात्र/छात्राएँ, 2024 को 58 छात्र/छात्राएँ बी.एस.सी नर्सिंग प्रतिष्ठा की पढ़ाई कर रहे हैं। इसके अलावा इस संस्थान में एमडी/ एमएस/ एमसीएच/ डीएम पाठ्‌यक्रम में 51 छात्र/छात्राएँ और एमएससी नर्सिंग में 11 छात्र/छात्राएँ तथा पारामेडिकल में 6 छात्र/छात्राएँ अध्ययनरत हैं।
पूरे भारतवर्ष में एम्स देवघर पहला संस्थान है जो पब्लिक हेल्थ में स्नातक एवं परास्नातक दो नए पाठ्‌यक्रम की शुरूआत अगस्त, 2025 से करने जा रहा है जिसमें कुल 10 सीटें उपलब्ध होंगी।

About The Author

Dhananjay Bharty

See author's posts

Like this:

Like Loading…

Post navigation

Previous: एयर एशिया के यात्रियों में उड़ान के दौरान मारपीट।
Next: अमेरिका ने 1 अगस्त से भारत पर 25% टैरिफ लगाने का किया ऐलान।

संबंधित कहानियां

file_222
  • झारखण्ड
  • देश
  • रेलवे

राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित हुए देवघर के शिक्षक धीरेन्द्र कुमार भारती

Dhananjay Bharty June 8, 2026 0
file_220
  • झारखण्ड
  • देश
  • रेलवे

ऑपरेशन अमानत के तहत आरपीएफ ने खोया हुआ सामान बरामद कर यात्रियों को सौंपा-

Dhananjay Bharty June 8, 2026 0
file_216
  • झारखण्ड
  • देश
  • रेलवे

आसनसोल मंडल में विश्व पर्यावरण दिवस का व्यापक आयोजन-

Dhananjay Bharty June 6, 2026 0

ट्रेंडिंग समाचार

राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित हुए देवघर के शिक्षक धीरेन्द्र कुमार भारती file_222 1
  • झारखण्ड
  • देश
  • रेलवे

राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित हुए देवघर के शिक्षक धीरेन्द्र कुमार भारती

June 8, 2026 0
ऑपरेशन अमानत के तहत आरपीएफ ने खोया हुआ सामान बरामद कर यात्रियों को सौंपा- file_220 2
  • झारखण्ड
  • देश
  • रेलवे

ऑपरेशन अमानत के तहत आरपीएफ ने खोया हुआ सामान बरामद कर यात्रियों को सौंपा-

June 8, 2026 0
आसनसोल मंडल में विश्व पर्यावरण दिवस का व्यापक आयोजन- file_216 3
  • झारखण्ड
  • देश
  • रेलवे

आसनसोल मंडल में विश्व पर्यावरण दिवस का व्यापक आयोजन-

June 6, 2026 0
पर्यावरण दिवस पर विशेष:- file_215 4
  • झारखण्ड
  • देश
  • रेलवे

पर्यावरण दिवस पर विशेष:-

June 5, 2026 0
दिल्ली के मालवीय नगर में होटल में लगी आग की घटना में 21 लोगों की मौत की पुष्टि,मरने वालों में 17 विदेशी नागरिक- file_214 5
  • झारखण्ड
  • देश
  • रेलवे

दिल्ली के मालवीय नगर में होटल में लगी आग की घटना में 21 लोगों की मौत की पुष्टि,मरने वालों में 17 विदेशी नागरिक-

June 3, 2026 0

हमारे साथ जुड़ें

  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram

हो सकता है आप चूक गए हों

file_222
  • झारखण्ड
  • देश
  • रेलवे

राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित हुए देवघर के शिक्षक धीरेन्द्र कुमार भारती

Dhananjay Bharty June 8, 2026 0
file_220
  • झारखण्ड
  • देश
  • रेलवे

ऑपरेशन अमानत के तहत आरपीएफ ने खोया हुआ सामान बरामद कर यात्रियों को सौंपा-

Dhananjay Bharty June 8, 2026 0
file_216
  • झारखण्ड
  • देश
  • रेलवे

आसनसोल मंडल में विश्व पर्यावरण दिवस का व्यापक आयोजन-

Dhananjay Bharty June 6, 2026 0
file_215
  • झारखण्ड
  • देश
  • रेलवे

पर्यावरण दिवस पर विशेष:-

Dhananjay Bharty June 5, 2026 0
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram
कॉपीराइट © सर्वाधिकार सुरक्षित | MoreNews by AF themes.
%d