देवघर के उत्पाद अधीक्षक के निर्देश पर अवैध शराब के चौर्य व्यापार के रोकथाम हेतु चलाये गए छापामारी अभियान के क्रम में पाथरोल थाना अंतर्गत जोड़ामो गांव में एक घर से अवैध महुआ चुलाई शराब के चुलाई अड्डे को ध्वस्त कर जावा महुआ विनष्ट किया तथा अवैध महुआ चुलाई शराब बरामद किया गया।उत्पाद विभाग की टीम के अनुसार अवैध शराब के चौर्य व्यापार से संबंधित व्यक्ति को छापामारी स्थल से अनुपस्थित पाया गया जिसे चिन्हित कर विधिसम्मत अग्रतर कार्यवाई की जाएगी। अन्य छापेमारी के क्रम में मधुपुर थाना अंतर्गत मदीना मोहल्ला में अवैध चुलाई शराब के बिक्री स्थल से अवैध महुआ चुलाई शराब के साथ 02 व्यक़्क्तियों को गिरफ्तार किया गया।छापामारी के क्रम में बड़ी मात्रा में अवैद्ध शराब और शराब बनाने के सामान जब्त किये गए.जब्त समानों का विवरण निम्न है,
जब्त प्रदर्श:-
1.अवैध महुआ चुलाई शराब :- 55.00 लीटर
2.जावा महुआ-350.00 kg
देवघर में उत्पाद विभाग के इस अभियान में लगातार छापेमारी की जा रही है.
