Skip to content
July 13, 2026
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram
NEWS BHARTY

NEWS BHARTY

cropped-Untitled-Design.png
Primary Menu
  • झारखण्ड
    • देवघर
    • रांची
  • देश
  • विदेश
  • रेलवे
  • राजनैय्तिक
  • खेल
  • Viewers Corner
हमसे जुड़ें
  • Home
  • झारखण्ड
  • देवघर में ईआरओ और एईआरओ को मतदान केंद्रों के गठन-विगठन को लेकर आंकलन करने के निर्देश।जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने दिए निर्देश।
  • झारखण्ड
  • देवघर

देवघर में ईआरओ और एईआरओ को मतदान केंद्रों के गठन-विगठन को लेकर आंकलन करने के निर्देश।जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने दिए निर्देश।

Dhananjay Bharty June 10, 2025 1 minute read

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
ero1


प्री-रिविजन गतिविधियों को गंभीरता से पूरा करने सहित नये मतदान केन्द्रों के गठन का भी प्रस्ताव समर्पित करने के निर्देश
देवघर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में आज दिनांक 10.06.2025 को सभी निर्वाची निबंधन पदाधिकारियों (ईआरओ) एव सहायक निर्वाची निबंधन पदाधिकारी (एईआरओ) के साथ बैठक का आयोजन किया गया।इस दौरान उपायुक्त द्वारा जानकारी दी गई कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2025 प्रस्तावित है। इसके पूर्व, आयोग के निर्देशानुसार निर्वाचन क्षेत्र में प्रि- रिविजीन गतिविधि की जानी है। ऐसे में बैठक के माध्यम से उपायुक्त द्वारा सभी विधानसभा क्षेत्रों के निर्वाची निबंधन पदाधिकारियों (ईआरओ) एवं सहायक निर्वाची निबंधन पदाधिकारी (एईआरओ) को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।
बैठक के दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त नमन प्रियेष लकड़ा ने कहा कि मतदान केंद्रों के लिए तय मेनुअल 2020 के तहत मतदाताओं के बेहतर पहुँच के लिए मतदान केन्द्रों में मतदाताओं की संख्या 1200 से अधिक नहीं होनी चाहिए।जिन मतदान केन्द्रों में 1200 से अधिक मतदाताओं की संख्या है उसे विखण्डीकरण करने के लिए सभी ईआरओ एवं एईआरओ को आंकलन कर जिला को प्रस्ताव तैयार कर अनुशंसा करने का निर्देश दिया गया।वहीं, जर्जर मतदान भवनों को नजदीक के सुदृढ़ मतदान भवनों में स्थानांतरित करने के लिए भी प्रस्ताव तैयार करने को कहा गया।साथ ही शहरी क्षेत्रों में हाई राईज ब्लिडिंग्स, हाउसिंग सोसाइटी एवं नए बने कॉलोनी को लेकर भी नये मतदान केन्द्रों के गठन का प्रस्ताव तैयार करने को कहा गया।आगे उपायुक्त ने कहा कि मतदान केन्द्रों के गठन/विगठन के समय यह ध्यान देना जरूरी है कि कोई भी मतदाता का परिवार अलग-अलग मतदान केन्द्रों में न हों, मतदान केन्द्रों के विखण्डीकरण के समय एक परिवार के सभी सदस्यों का नाम एक ही मतदान केन्द्र में दर्ज होना चाहिए।

बैठक के दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने सभी मतदान केन्द्रों पर बूथ लेवल आफिसर (बी.एल.ओ.) की नियुक्ति सुनिश्चित करने एवं आवश्यकता अनुसार बी.एल.ओ सुपरवाईजर की प्रतिनियुक्ति का निर्देश दिया।उन्होंने बताया कि सभी बी.एल.ओ. एवं निर्वाचन से संबंधित कर्मियों के प्रशिक्षण हेतु मंत्रिमंडल (निर्वाचन) विभाग के द्वारा प्रशिक्षण सामग्री तैयार किया जा रहा है। प्राप्त सामग्रियों के अनुसार सभी कर्मियों को प्रशिक्षण देना सभी ईआरओ व एईआरओ द्वारा सुनिश्चित किया जाएगा।आगे जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने कहा कि मतदान केन्द्रों में दिव्यांग मतदाताओं को मतदाता सूची में चिन्हित किया जाता रहा है, पूर्व में भी मतदाता सूची में बी.एल.ओ. के द्वारा दिव्यांगों को चिन्हित किया गया है, छुटे हुए वैसे दिव्यांग मतदाता जिनका नाम मतदाता सूची में चिन्हित नहीं किया गया है,बी.एल.ओ. के माध्यम से प्रपत्र 08 में दिव्यांगता का प्रकार एवं भरते हुए मतदाता सूची में चिन्हित करना सुनिश्चित करना है।साथ हीं नये दिव्यांग मतदाता का प्रपत्र 06 भरते समय निश्चित रूप से दिव्यांगता का प्रकार एवं चिन्हित करना आवश्यक है।


इसके अलावा जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त नमन प्रियेष लकड़ा ने आयोग द्वारा दिव्यांग मतदाताओं को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने हेतु मतदान केन्द्रों में उनके पहुँच के लायक शौचालय एवं रैम्प का निर्माण कराने, उनके सहायता के लिए व्हील चेयर एवं अन्य उपकरण मतदान केन्द्रों पर मतदान के दिन उपलब्ध करना भी सुनिश्चित करने की बात कही।साथ हीं इच्छुक दिव्यांग मतदाता हेतु होम वोटिंग की व्यवस्था करने और मतदान केन्द्रों तक लाने हेतु वाहन की व्यवस्था करना भी सुनिश्चत किया जाना है।उनकी सुविधा हेतु भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विकसीत सक्षम एप (SHAKSHAM APP) के संबंध में उन्हें प्रशिक्षित किया जाना है। इसको लेकर भी तैयारी सुनिश्चित करना है।उन्होंने प्रि-रिवीजन गतिविधियों को आयोग द्वारा तय समय के अनुरूप पूरा करने का निर्देश सभी ईआरओ व एईआरओ को दिया।

About The Author

Dhananjay Bharty

See author's posts

Like this:

Like Loading…

Post navigation

Previous: देवघर में राज्य परिबोध सत्र का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिक्षु आईएएस की टीम से उपायुक्त ने की मुलाकात।उनके देवघर भ्रमण के अनुभव से हुए अवगत-
Next: देवघर में राजकीय श्रावणी मेला, 2025 को लेकर की जाने वाली विभागीय कार्यों की उपायुक्त ने की विस्तृत समीक्षा।श्रावणी मेला को लेकर किए जा रहे विभिन्न कार्यों में तेजी लाने का दिया निर्देश।

संबंधित कहानियां

file_242
  • झारखण्ड
  • देश
  • रेलवे

आसनसोल मंडल में कुछ रेल सेवाओं का हुआ है विनियमन

Dhananjay Bharty July 11, 2026 0
file_241
  • झारखण्ड
  • देश
  • रेलवे

दक्षिण पूर्व रेलवे के राँची मंडल में ट्रेनों का विनियमन-

Dhananjay Bharty July 11, 2026 0
file_240
  • झारखण्ड
  • देश
  • रेलवे

कोलकाता एवं मऊ के बीच विशेष रेलगाड़ी का परिचालन जारी रहेगा-

Dhananjay Bharty July 10, 2026 0

ट्रेंडिंग समाचार

आसनसोल मंडल में कुछ रेल सेवाओं का हुआ है विनियमन file_242 1
  • झारखण्ड
  • देश
  • रेलवे

आसनसोल मंडल में कुछ रेल सेवाओं का हुआ है विनियमन

July 11, 2026 0
दक्षिण पूर्व रेलवे के राँची मंडल में ट्रेनों का विनियमन- file_241 2
  • झारखण्ड
  • देश
  • रेलवे

दक्षिण पूर्व रेलवे के राँची मंडल में ट्रेनों का विनियमन-

July 11, 2026 0
कोलकाता एवं मऊ के बीच विशेष रेलगाड़ी का परिचालन जारी रहेगा- file_240 3
  • झारखण्ड
  • देश
  • रेलवे

कोलकाता एवं मऊ के बीच विशेष रेलगाड़ी का परिचालन जारी रहेगा-

July 10, 2026 0
आसनसोल मंडल में पीक्यूआरएस कार्य हेतु ट्रैफिक ब्लॉक का निर्णय- file_238 4
  • झारखण्ड
  • देश
  • रेलवे

आसनसोल मंडल में पीक्यूआरएस कार्य हेतु ट्रैफिक ब्लॉक का निर्णय-

July 7, 2026 0
आद्रा मंडल में रोलिंग ब्लॉक कार्यक्रम के कारण ट्रेनों का किया गया है विनियमन file_237 5
  • झारखण्ड
  • देश
  • रेलवे

आद्रा मंडल में रोलिंग ब्लॉक कार्यक्रम के कारण ट्रेनों का किया गया है विनियमन

July 7, 2026 0

हमारे साथ जुड़ें

  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram

हो सकता है आप चूक गए हों

file_242
  • झारखण्ड
  • देश
  • रेलवे

आसनसोल मंडल में कुछ रेल सेवाओं का हुआ है विनियमन

Dhananjay Bharty July 11, 2026 0
file_241
  • झारखण्ड
  • देश
  • रेलवे

दक्षिण पूर्व रेलवे के राँची मंडल में ट्रेनों का विनियमन-

Dhananjay Bharty July 11, 2026 0
file_240
  • झारखण्ड
  • देश
  • रेलवे

कोलकाता एवं मऊ के बीच विशेष रेलगाड़ी का परिचालन जारी रहेगा-

Dhananjay Bharty July 10, 2026 0
file_238
  • झारखण्ड
  • देश
  • रेलवे

आसनसोल मंडल में पीक्यूआरएस कार्य हेतु ट्रैफिक ब्लॉक का निर्णय-

Dhananjay Bharty July 7, 2026 0
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram
कॉपीराइट © सर्वाधिकार सुरक्षित | MoreNews by AF themes.
%d