Skip to content
June 9, 2026
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram
NEWS BHARTY

NEWS BHARTY

cropped-Untitled-Design.png
Primary Menu
  • झारखण्ड
    • देवघर
    • रांची
  • देश
  • विदेश
  • रेलवे
  • राजनैय्तिक
  • खेल
  • Viewers Corner
हमसे जुड़ें
  • Home
  • झारखण्ड
  • देवघर में उपायुक्त की अध्यक्षता में साप्ताहिक (गुरूवार) जनता दरबार का किया गया आयोजन।ऑन द स्पॉट कई समस्याओं का किया गया समाधान
  • झारखण्ड
  • देवघर

देवघर में उपायुक्त की अध्यक्षता में साप्ताहिक (गुरूवार) जनता दरबार का किया गया आयोजन।ऑन द स्पॉट कई समस्याओं का किया गया समाधान

Dhananjay Bharty May 15, 2025 1 minute read

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
dc1

आम लोगों की समस्या का समाधान और त्वरित निष्पादन के उद्देश्य से उपायुक्त विशाल सागर द्वारा उपायुक्त कार्यालय में जनता दरबार का आयोजन किया गया।इस दौरान जिले के शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्र के लोगों ने जनता दरबार में भू-अर्जन मुआवजा भुगतान से संबंधित, अनुकम्पा, मुख्यमंत्री मंईंया सम्मान योजना, जाति और दिव्यांग प्रमाण पत्र, केसीसी ऋण माफी, भू-राजस्व, पेंशन, अतिक्रमण,रसीद और लगान से संबंधित मामले उपायुक्त के समक्ष रखे गए।उपायुक्त द्वारा वहां उपस्थित सभी लोगों से एक-एक कर उनकी समस्याएँ सुनी गयी और उन्हें आश्वस्त किया गया कि संज्ञान में आए हुए सभी शिकायतों की जाँच कराते हुए जल्द से जल्द सभी का समाधान किया जाएगा।


जनता दरबार के दौरान कुल 33 लोगों के आवेदन शिकायत के रूप में आये, जो जिले के विभिन्न विभागों से संबंधित थे। ऐसे में जनता दरबार में सभी शिकायतकर्ता की समस्या सुनने के पश्चात उपायुक्त विशाल सागर द्वारा संबंधित विभाग के अधिकारियों को कड़े शब्दों में निदेशित किया गया कि सभी आवेदनों की भौतिक जांच करते हुए, उसका समाधान जल्द से जल्द करें। उपायुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि इन शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एक सप्ताह के अंदर अपना प्रतिवेदन उपायुक्त कार्यालय को समर्पित करें, ताकि शिकायतों के निष्पादन में आसानी हो।

जनता दरबार के दौरान उपायुक्त ने सोनारायठाड़ी प्रखण्ड से आए हुए आवेदक बच्चे का स्कूल में नामांकन कराने के साथ आधार कार्ड बनाने का निदेश संबंधित प्रखण्ड विकास पदाधिकारी को दिया।वहीं गिधनी पंचायत अन्तर्गत जमीन विवाद से जुड़े मामले में सिक्योरिटी प्रोसेडिंग चलाने का निदेश अनुमंडल पदाधिकारी देवघर को दिया गया।ऑनलाईन लगान रसीद से जुड़े मामले को लेकर सभी अंचल के अंचलाधिकारियों को निदेशित किया गया कि ऐसे मामलों की जांच कराते हुए तय समय सीमा अनुसार मामलों का निराकरण करें।जनता दरबार में मुख्यमंत्री मंईंया सम्मान योजना के लाभ से वंचित महिलाओं को भी ऑन द स्पॉट योजना से जोड़ा गया।

About The Author

Dhananjay Bharty

See author's posts

Like this:

Like Loading…

Post navigation

Previous: पाकिस्तान को कुछ संवेदनशील खुफिया जानकारी भेजने के आरोप में हरियाणा पुलिस ने एक युवक को किया गिरफ्तार।युवक उत्तरप्रदेश के कैराना का रहने वाला-
Next: देवघर में उपायुक्त के निर्देश पर जिले के सभी अंचल में महीने के 15 और 16 तारीख को विशेष रेवेन्यू कैम्प का किया जा रहा आयोजन-आज पहले दिन कई मामलों का किया गया निष्पादन

संबंधित कहानियां

file_222
  • झारखण्ड
  • देश
  • रेलवे

राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित हुए देवघर के शिक्षक धीरेन्द्र कुमार भारती

Dhananjay Bharty June 8, 2026 0
file_220
  • झारखण्ड
  • देश
  • रेलवे

ऑपरेशन अमानत के तहत आरपीएफ ने खोया हुआ सामान बरामद कर यात्रियों को सौंपा-

Dhananjay Bharty June 8, 2026 0
file_216
  • झारखण्ड
  • देश
  • रेलवे

आसनसोल मंडल में विश्व पर्यावरण दिवस का व्यापक आयोजन-

Dhananjay Bharty June 6, 2026 0

ट्रेंडिंग समाचार

राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित हुए देवघर के शिक्षक धीरेन्द्र कुमार भारती file_222 1
  • झारखण्ड
  • देश
  • रेलवे

राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित हुए देवघर के शिक्षक धीरेन्द्र कुमार भारती

June 8, 2026 0
ऑपरेशन अमानत के तहत आरपीएफ ने खोया हुआ सामान बरामद कर यात्रियों को सौंपा- file_220 2
  • झारखण्ड
  • देश
  • रेलवे

ऑपरेशन अमानत के तहत आरपीएफ ने खोया हुआ सामान बरामद कर यात्रियों को सौंपा-

June 8, 2026 0
आसनसोल मंडल में विश्व पर्यावरण दिवस का व्यापक आयोजन- file_216 3
  • झारखण्ड
  • देश
  • रेलवे

आसनसोल मंडल में विश्व पर्यावरण दिवस का व्यापक आयोजन-

June 6, 2026 0
पर्यावरण दिवस पर विशेष:- file_215 4
  • झारखण्ड
  • देश
  • रेलवे

पर्यावरण दिवस पर विशेष:-

June 5, 2026 0
दिल्ली के मालवीय नगर में होटल में लगी आग की घटना में 21 लोगों की मौत की पुष्टि,मरने वालों में 17 विदेशी नागरिक- file_214 5
  • झारखण्ड
  • देश
  • रेलवे

दिल्ली के मालवीय नगर में होटल में लगी आग की घटना में 21 लोगों की मौत की पुष्टि,मरने वालों में 17 विदेशी नागरिक-

June 3, 2026 0

हमारे साथ जुड़ें

  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram

हो सकता है आप चूक गए हों

file_222
  • झारखण्ड
  • देश
  • रेलवे

राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित हुए देवघर के शिक्षक धीरेन्द्र कुमार भारती

Dhananjay Bharty June 8, 2026 0
file_220
  • झारखण्ड
  • देश
  • रेलवे

ऑपरेशन अमानत के तहत आरपीएफ ने खोया हुआ सामान बरामद कर यात्रियों को सौंपा-

Dhananjay Bharty June 8, 2026 0
file_216
  • झारखण्ड
  • देश
  • रेलवे

आसनसोल मंडल में विश्व पर्यावरण दिवस का व्यापक आयोजन-

Dhananjay Bharty June 6, 2026 0
file_215
  • झारखण्ड
  • देश
  • रेलवे

पर्यावरण दिवस पर विशेष:-

Dhananjay Bharty June 5, 2026 0
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram
कॉपीराइट © सर्वाधिकार सुरक्षित | MoreNews by AF themes.
%d