देवघर में मंगलवार सुबह मोहनपुर प्रखंड के जमुनिया चौक के पास कांवरियों से भरी बस सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई।घटना में बस पर सवार चार लोगों की मौत हो गई है जबकि लगभग दो दर्जन घायल हैं।घायलों को देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।घायलों में कुछ की हालत नाजुक बताई जा रही है।प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार सुबह लगभग 5.30 बजे कांवरियों से भरी यह 25 सिटर बस देवघर से बसुकिनाथ धाम जा रही थी।तभी जमुनिया चौक के पास सामने से आ रहे ट्रक से टकरा कर बस सड़क किनारे रखे ईट की ढेर के पास पलट गई। प्रशासन द्वारा घटना में चार लोगों की मौत की पुष्टि की गई है।मरने वालों में ड्राइवर भी शामिल है।कांवरियों में एक महिला सुमन देवी गया की रहने वाली है और एक पश्चिमी चंपारण के रहने वाले बताए जा रहा है।
