
धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 125वीं पुण्यतिथि के अवसर पर आज दिनांक 09.06.2025 को देवघर उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने नगर निगम कार्यालय स्तिथ भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यर्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

मौके पर उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने कहा कि आज धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 125वीं पुण्यतिथि बहुत खास है। उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा के महान योगदान को नमन करते हुए कहा कि उनका जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।उनका साहस, संघर्ष और मातृभूमि के प्रति समर्पण हम सभी को अपने कर्तव्यों के प्रति दृढ़ संकल्पित होने की प्रेरणा देता है।भगवान बिरसा मुंडा के त्याग, साहस और समाज के लिए संघर्ष भावी पीढ़ियों के लिए सदैव पथप्रदर्शक रहेगा। प्रेरणा से परिपूर्ण भगवान बिरसा मुंडा के जीवन से हम सभी को आगे बढ़ने और सीखने की आवश्यकता हैं।
इस दौरान नगर आयुक्त रोहित सिन्हा, उप नगर आयुक्त श्रीमती सागरी बराल, जिला नजारत उपसमाहर्ता शैलेश कुमार, जिला आपूर्ति पदाधिकारी नरेश रजक, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी राहुल भारती, जिला योजना पदाधिकारी मुकेश कुमार, सहायक नगर आयुक्त, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी, सिटी मैनेजर एवं संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित थे।