देवघर के दुम्मा स्थित झारखंड- बिहार की सीमा पर राजकीय श्रावणी मेला-2025 का विधिवत उद्घाटन हुआ।झारखंड सरकार के नगर विकास, पर्यटन, खेलकूद और युवा मामलों के मंत्री सूदिव्य कुमार,झारखंड के श्रम नियोजन , प्रशिक्षण और कौशल विकास मंत्री संजय प्रसाद यादव, झारखंड सरकार के ग्रामीण विकास विभाग की मंत्री श्रीमती दीपिका पांडेय सिंह, देवघर विधायक सुरेश पासवान, सारठ विधायक उदय शंकर सिंह, जरमुंडी विधायक देवेंद्र कुंवर ने संयुक्त रूप से मेले का उद्घाटन किया। श्रावणी मेला 11 जुलाई से 9 अगस्त तक आयोजित होगा।गुरु पूर्णिमा के दिन से ही कांवरियों का जत्था देवघर पहुंचने लगा है।
